Random Posts

Mobile

test

कबड्डी प्रतियोगिता : भाजपा जिला संयोजक हड्डा ने बैठकें

— पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता जिला संयोजक सुजानसिंह हड्डा ने मण्डल बैठकें कर प्रतियोगिता के आयोजन पर की चर्चा— बैठकें : जैसलमेंर ग्रामीण मण्डल की चांधन व मोहनगढ मण्डल की बैठक मोहनगढ आईनाथ मंदिर प्रांगण में 

जैसलमेंर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित होने वाली पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन हेतु जैसलमेर प्रतियोगिता के जिला संयोजक सुजानसिंह हड्डा ने जैसलमेंर ग्रामीण मण्डल की चांधन व मोहनगढ मण्डल की बैठक मोहनगढ आईनाथ मंदिर प्रांगण में की ।

जिला मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता जुगल बोहरा ने बताया कि चांधन में जैसलमेर ग्रामीण मण्डल की बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सगतसिंह चांधन ने की बैठक में मण्डल संयोजक आईदानसिंह ने 7 से 9 अक्टूम्बर तक आयोजित मण्डल बूथ स्तर पर कबड्डी खेलकूद कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। जिला संयोजक हड्डा ने कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से युवा वर्ग केा भाजपा से जोडने का आहवान किया। बैठक मं  मण्डल कोषाध्यक्ष ग्वालदास सांवल,भैरूलाल सैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थ्ति थे।

इसी कड़ी में सोमवार को श्रीमोहनगढ़ के आईनाथ मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन मण्डल अध्यक्ष शंकरसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में हुआ ।
बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीशप्रसाद गांधी ने सुजानसिंह हड्डा का पार्टी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया । बैठक में आगामी कबड्डी प्रतियोगिता के सम्बंध में जानकारी दी गई व युवाओं को प्रतियोगिता को सफल बनाने का आह्वान किया गया । बैठक के पश्चात आज गांधी जयंती के अवसर पर पौधरोपण किया गया ।

इस अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता के मण्डल संयोजक मुकेश पंवार, लूनसिंह बालाना, प्रमोद वासु, विक्रमसिंह बालाना, मिश्रप्रतापसिंह  रावत माली, पुनीत वासु, प्रेमकरणसिंह, तरुण चांडक, बिरमसिंह, महेंद्रसिंह राड़, उम्मेदसिंह, ब्रजपालसिंह, अमृतगिरी, ओमसिंह, किशनसिंह भाटी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
कबड्डी प्रतियोगिता : भाजपा जिला संयोजक हड्डा ने बैठकें कबड्डी प्रतियोगिता : भाजपा जिला संयोजक हड्डा ने बैठकें Reviewed by wadhwani news on October 02, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.