Random Posts

Mobile

test

आज लाभ पंचमी : स्वर्णनगरी में विभिन्न जगह धार्मिक आयोजन

— चूंधी गणेश मंदिर में भव्य दीपमाला का आयोजन 

जैसलमेर । आज लाभ पंचमी के शुभ अवसर पर स्वर्णनगरी में विभिन्न जगह धार्मिक आयोजन हो रहे हैं । शहर के सोनार किले में अराध्य देव लक्ष्मीनाथ मंदिर में छप्पन-भोग का आयोजन माहेश्वरी समाज द्वारा जा रहा है तो, श्रीमद्भागवत कथा एवं तुलसी विवाह का आयोजन जोशी परिवार द्वारा ग़ांधी चौक स्थित पुष्करणा भवन में किया जा रहा है । लक्ष्मीनाथ मंदिर में छप्पन भोग सांय में होगा और श्रीमद्भागवत कथा दोपहर में पढ़ी जाएगी ।

जगमगाएगा चूंधी गणेश मंदिर 

एक अन्य धार्मिक आयोजन शहर से 15 किलोमीटर दूर चूंधी में स्थित विश्वविख्यात गजानन्द मंदिर में भव्य दीपमाला का आयोजन होगा । सांझ समय में दीपों की रोशनी से चूंधी गणेश मंदिर जगमगाएगा । इसके ​अलावा लाभ पंचमी के पावन अवसर पर सांय गीता आश्रम स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भी अन्नकूट का आयोजन किया जाएगा ।

आज लाभ पंचमी : स्वर्णनगरी में विभिन्न जगह धार्मिक आयोजन आज लाभ पंचमी : स्वर्णनगरी में विभिन्न जगह धार्मिक आयोजन Reviewed by wadhwani news on October 25, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.