Random Posts

Mobile

test

वायुसेना में भर्ती : जानकारी के लिए शिविर 18 को पूनम स्टेडियम में

जैसलमेर, 16 अक्टूबर। भारतीय वायु सैनिक चयन केन्द्र जोधपुर की ओर से 18 अक्टूबर बुधवार को सुबह 10 बजेः स्वर्ण नगरी जैसलमेर स्थित स्थानीय शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में शिविर आयोजित किया जाकर वायुसेना में भर्ती संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। शिविर के दौरान जिले के सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों और विद्यालयों के विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की जाएगी।

चयन केन्द्र जोधपुर कमान अधिकारी एफ.डाकोस्टा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसी प्रकार 19 अक्टूबर गुरुवार को प्रातः 11 बजे सम , 20 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातःकाल 10 बजे रामगढ़ के रा.उ.मा.वि.में भर्ती प्रचार संबंधित जानकारी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर छा़त्रों को भर्ती की नवीन प्रक्रिया और आवष्यक शैक्षणिक योग्यता से सम्बन्धित जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना में जाने के लिए उत्साहवर्धन किया जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी स्कूलों के कक्षा 10 वीं ,11 वीं तथा 12 वीं कक्षा में अध्य्यनरत विद्यार्थी इस षिविर का पूरा-पूरा लाभ उठा सकते है।
--000---

वायुसेना में भर्ती : जानकारी के लिए शिविर 18 को पूनम स्टेडियम में वायुसेना में भर्ती : जानकारी के लिए शिविर 18 को पूनम स्टेडियम में Reviewed by wadhwani news on October 16, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.