जैसलमेंर 28 अक्टूम्बर। भारतीय जनता पार्टी के सम मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह बैरसियाला की अध्यक्षता व जिला महामंत्री व मण्डल प्रभारी चन्द्रप्रकाश शारदा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।जिला मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता जुगल बोहरा ने बताया कि भाजपा कार्यालय में आयोजित सम मण्डल की बैठक में 31 अक्टूम्बर को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली राष्ट्रीय एकता दौड, 29 अक्टूम्बर को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम, विशेष सदस्यता अभियान, नवीन मतदाताओं का बूथ लेवल ऐजेन्ट के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुडवाना आदि आगागी कार्यक्रमों के बारे मे चर्चा कि गई।
मण्डल महामंत्री पूनमसिंह दूजासर ने बताया कि बैठक में जिला उपाध्यक्ष सवाईसिह गोगली, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोहरसिंह दामोदरा, उम्मेदसिंह गुंजनगढ, जुगतसिंह रावतरी, खीमसिंह खाभा, युवा मोर्चा महामंत्री नरेन्द्र व्यास, प्रेमसिंह सिपला, हिन्दूसिंह म्याजलार आदि उपस्थित रहे
भाजपा सम मण्डल की बैठक : एकता दौड व अन्य कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
Reviewed by wadhwani news
on
October 28, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 28, 2017
Rating:

No comments: