Random Posts

Mobile

test

दीपावली पर ससुराल में युवक ने लगाई फांसी


जैसलमेर । दीपावली के मौके ससुराल आए युवक के फांसी लगाने की सूचना पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार फलसूंड पुलिस थाना क्षेत्र के भीखोडाई गांव में एक युवक दीपावली पर अपने ससुराल आया हुआ था। गुरूवार सुबह युवक का शव फांसी पर लटका मिला। उसके फांसी लगाने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन दीपावली के मौके पर युवक की ओर से फांसी लगाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है, वहीं आस-पास के मोहल्लों में दीपावली पर गमगीन माहौल होने से शोक की लहर है। युवक का शव फलसूण्ड मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को मामले की सूचना दी गई है। मृतक जोधपुर जिले के सांई गांव निवासी ओमाराम पुत्र खीमाराम है।
दीपावली पर ससुराल में युवक ने लगाई फांसी दीपावली पर ससुराल में युवक ने लगाई फांसी Reviewed by wadhwani news on October 19, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.