Random Posts

Mobile

test

साईकिल पर भारत भ्रमण : रूणिचा की धरती पर यात्री का स्वागत

— 65 दिनों में 5 राज्यों का सफर, 24 राज्यों का बाकी
— डॉक्यूमेंट्री भी बनाएंगे

जैसलमेर । साईकिल से यात्रा करते हुए भारत भ्रमण पर निकले अंकित अरोड़ा मंगलवार को रूणिचा की धरती विश्वविख्यात रामदेवरा में पहुंचे । जहां पर शिक्षक नेता राणीदानसिंह भुट्टो के साथ कई गणमान्य लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया ।
5 का किया, 24 राज्यों का भ्रमण बाकी
रामदेवरा पहुंचने के बाद साइकिल यात्री अंकित अरोड़ा बाबा रामदेव मन्दिर पहुंचे और बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए । अरोड़ा ने बताया कि 21 हजार किमी दूरी तय करके भारत के 29 राज्यों को करीब से जानने का अवसर मिलेगा । अभी तक 5 राज्यों का सफर 65 दिनों में तय कर लिया है । आगे भी 24 राज्यों का भ्रमण भी वे साइकिल से ही करेंगे ।
डॉक्यूमेंट्री भी बनाएंगे
इस दौरान उन्हें विभिन्न संस्कृतियों और विभिन्न लोगों से मिलने का मौका मिलेगा । अंकित अरोड़ा ने बताया कि अपने भारत भ्रमण पर वो एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाएंगे ।
साईकिल पर भारत भ्रमण : रूणिचा की धरती पर यात्री का स्वागत साईकिल पर भारत भ्रमण : रूणिचा की धरती पर यात्री का स्वागत Reviewed by wadhwani news on October 31, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.