— सीतोडाई, डिग्डी, काठोडा में दो दिवस में विद्युत वोल्टेज में होगा सुधार
जैसलमेर, 28 अक्टूबर। चेलक में बच्चों की तुलना में बच्चियों के कम नामांकन जिला कलक्टर कैलाशचंद मीना ने ग्रामीणों को सीख दी कि वे अपनी सभी बेटियों को पढाने के लिये विद्यालय भेजें एवं साथ ही उच्च शिक्षा अर्जित करावें ताकि वे बेटों से भी बढकर उन्नति कर आत्मनिर्भर बनें। इस सीख पर ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे अपनी बेटियों को अवश्य ही शिक्षा अर्जित करायेगें। बेटियों को पढाने के लिए ग्रामीणों के संकल्प पर कलक्टर ने भी उनको विश्वास दिलाया कि जब इस गांव की सभी बालिकाएं स्कूल जायेगी तो वे ग्रामीणों की मांग पर विकास का एक कार्य स्वीकृत करेगें।विद्युत वोल्टेज में सुधार होगा
रात्रि चौपाल में बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने सीतोडाई, डिग्डी, काठोडा क्षेत्र में नलकूपों पर दो दिवस में विद्युत वोल्टेज में सुधारने का आश्वासन दिया।महानरेगा में कार्य
जिला कलक्टर ने 24 घण्टे में यहां के बीपीएल परिवार जिनकी जमीन दुसरे गांव में उनके केटल शैड कार्य की स्वीकृत कर रिपोर्ट करने, पात्र परिवारों के यहां महानरेगा में केटेगरी बी के अन्तर्गत अपना खेत-अपना काम योजना, अन्य कार्य के प्रस्ताव लेकर 31 अक्टूबर स्वीकृत कराने, दिव्यांगों को लाभान्वित करने, चेलक में शिविर आयोजित कर वंचित रहे लोगों एवं बच्चों का आधार कार्ड बनवाने, शौचालय एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में आवासों का निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिये।
चौपाल में
मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग भार्गव, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामेश्वरलाल मीना, उपखण्ड अधिकारी फतेहगढ रणसिंह, तहसीलदार तुलछाराम विश्नोई, विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थें।
रात्रि चौपाल चेलक में बेटियों को पढाने का संकल्प
Reviewed by wadhwani news
on
October 28, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 28, 2017
Rating:



No comments: