Random Posts

Mobile

test

बालिका दिवस : डाटर्स आर प्रीसियस कार्यक्रम का आयोजन

— बालिका दिवस पर पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अन्तर्गत डाटर्स आर प्रीसियस कार्यक्रम का आयोजन — जैसलमेर में नहीं होने देगें भ्रूण लिंग परीक्षण 

जैसलमेर । स्थानीय रामदेव शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस पर पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अन्तर्गत डाटर्स आर प्रीसियस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डाॅ. निहालचन्द बिश्नोई प्रभारी अधिकारी, पीसीपीएनडीटी अनुभाग ने छात्र/छात्राओं को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों एवं मुखबिर योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
ईनामी राशि 2.5 लाख
भ्रूण लिंग परीक्षण के इस घृणित कृत्य में लिप्त लोगों को पकड़वाने में मदद कर विभागीय स्कीम अनुसार ढ़ाई लाख रुपये की ईनामी राशि जीत सकता है जिसमें सूचनादाता का नाम गोपनीय रखा जायेगा। भ्रूण लिंग परीक्षण की शिकायत पीसीपीएनडीटी अनुभाग में, टोल फ्री नम्बर 104 व 108 एवं 0141 2221812 पर की जा सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं ने जैसलमेर को भ्रूण लिंग परीक्षण मुक्त करने के सम्बन्ध में स्वयं की नैतिक जिम्मेदारी ली।

बालिका दिवस : डाटर्स आर प्रीसियस कार्यक्रम का आयोजन बालिका दिवस  : डाटर्स आर प्रीसियस कार्यक्रम का आयोजन Reviewed by wadhwani news on October 11, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.