जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में आज कांग्रेस पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तावित काले कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पायलट, रामेेश्वर डूडी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारियां भी दी।
कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा के पास एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद पायलट के नेतृत्व में सभी कांग्रेसजनों ने राजभवन की ओर कूच किया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान पायलट ने पुलिस प्रशासन को अवगत कराया कि सभी कांग्रेसजन शांतिपूर्वक पद यात्रा करते हुए राजभवन पहुंचेंगे, जहां वे राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें इस कानून के खिलाफ ज्ञापन सौपेंगे।
पायलट द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम बताए जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी, वहीं कांग्रेसजनों ने भी पीछे हटने से इंकार कर दिया। ऐसे में प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी समेत कांग्रेस के कई नेताओं को गिरफ्तार कर बजाज नगर पुलिस थाने ले जाया गया।

पायलट समेत कई कांग्रेसियों ने दी 'काले कानून' के विरोध में गिरफ्तारियां
Reviewed by wadhwani news
on
October 23, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 23, 2017
Rating:

No comments: