— विधायक सहित जिलेवासियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार जताया
जैसलमेर, 29 अक्टूबर। आखिरकार जैसलमेर में यात्री विमान लैंड कर ही गया । रविवार को 78 यात्रियों को लेकर स्पाइस जेट का विमान जैसलमेर के सिविल एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा । इस पहली फ्लाईट में आए जिले के विधायक छोटूसिंह भाटी सहित समस्त यात्रियों के स्वागत के लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों में जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना व पुलिस अधीक्षक गौरव यादव एयरपोर्ट पर मौजूद रहे । इनके साथ ही जिले के पर्यटन व्यवसायी तथा अन्य गणमान्य नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता भी इस खुशी के माहौल में सिविल एयरपोर्ट पर हाजिर थे । कुल मिलाकर अब जैसलमेर के सिविल एयरपोर्ट पर रौनक शुरू हो गई है ।पर्यटन को मिलेगा बल
पर्यटन की दृष्टि से विश्वविख्यात स्वर्णनगरी में ररिवार को नियमित विमान सेवा चालू होने से जैसलमेर के विकास में नया अध्याय जुडा है एवं वर्षों से संजोया सपना साकार हुआ। जैसलमेर से जयपुर व जयपुर से दिल्ली सीधा विमान सेवा से जुडने से पर्यटन व्यवसाईयो में खुशी की लहर छा गई।
हुआ स्वागत
सभी देशी विदेशी पर्यटकों का ढोल नगाडों की गर्मजोशी के साथ माल्यापर्ण एवं गुलदस्तों से स्वागत किया गया एवं उनके तिलक लगाये गये। पहली बार नियमित विमान सेवा लेकर आए पायलट का भी विधायक ने गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया एवं बधाई दी।
मुख्यमंत्री का आभार
विधायक सहित जिलेवासियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार जताया। उन्होंने कहा कि जैसलमेर में विमान सेवा की लम्बे समय से आवश्यकता थी जो आज पूरी हो गई है।
जैसलमेर में उतरी पहली फ्लाईट, स्पाईस जेट में विधायक सहित 78 यात्री का हुआ स्वागत
Reviewed by wadhwani news
on
October 29, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 29, 2017
Rating:


No comments: