Random Posts

Mobile

test

पुलिसकर्मियों ने मैस का किया बहिष्कार

जैसलमेर । वेतन कटौती को लेकर कानून व सुरक्षा में जुटे पुलिसकर्मी सोमवार को खुलकर सामने आ गए। वर्ष 2006 के बाद लगे पुलिसकर्मियों के वेतनमान में कटौती की घोषणा के चलते सोमवार को जिले के सभी पुलिस थानों व लाइन में पुलिसकर्मियों ने विरोध में मैस का बहिष्कार किया तथा काली पट्टी बांध कर कार्य किया। सीधे कानून व सुरक्षा से जुड़े पुलिसकर्मियों ने विरोध में धरना, प्रदर्शन की बजाय यह मार्ग इख्त्यिार किया है। सरकार द्वारा वेतन वृद्धि रोकने तथा वेतनमान में कटौती की घोषणा को लेकर पुलिसकर्मियों में खासा रोष व्याप्त है। सोमवार को लाइन पुलिस व जिले के थानों के मैस बहिष्कार के चलते सूनसान रहे।

पोकरण पुलिस थाना 

कर्मचारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इसके साथ ही पोकरण पुलिस थाना में मैस का बहिष्कार किया। इसके साथ ही नाचना पुलिस थाने में सोमवार को थाना स्टाफ द्वारा पिछले कई सालों से चली रही वेतन विसंगतियों को दूर करने को लेकर को सोमवार को हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। पुलिस थाना नाचना के पुलिसकर्मियों ने सोमवार को मैस के खाने का बहिष्कार किया। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से पुलिसकर्मियों के वेतन में विसंगतियों को दूर नहीं किया गया।

इस दौरान 

नाचना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक बांकसिंह राठौड़, हैडकांस्टेबल प्रकाश गोदारा, सहीराम विश्नोई, श्रवण कुमार, कांस्टेबल राजू मीणा, गाड़ी ड्राइवर मोहनराम, मगसिंह, मोहनराम, मूलाराम महिला कांस्टेबल श्रीमती कमलेश उपस्थित थी। 
पुलिसकर्मियों ने मैस का किया बहिष्कार पुलिसकर्मियों ने मैस का किया बहिष्कार Reviewed by wadhwani news on October 09, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.