जैसलमेर । ग्रामपंचायत फलसूण्ड में रात्रि चौपाल का आयोजन मंगलवार, 10 अक्टूबर को रखा गया है। जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की परिवेदनाएॅं सुनेंगे एवं उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। इस ग्रामपंचायत क्षेत्र के ग्रामीणजनों से आह्वान किया कि वे रात्रि चौपाल में अधिकाधिक संख्या में पहुंच कर अपनी समस्याओं को रखें ताकि उनका विभागीय अधिकारियों द्वारा निराकरण किया जा सकें।जिला कलक्टर मीना ने चौपाल की समय पाबं दी को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए संबंधितं सभी विभागीय अधिकारीगण को सख्त निर्देश प्रदान किये है कि वे सायं 7 बजेः तक हर हालत में चौपाल में पहुंचना सुनिश्चित करावें।
ग्रामपंचायत फलसूण्ड में रात्रि चौपाल मंगलवार को
Reviewed by wadhwani news
on
October 08, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 08, 2017
Rating:

No comments: