Random Posts

Mobile

test

भाटिया समाज ने सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का किया भव्य स्वागत

जैसलमेर । सोमवार को स्वर्णनगरी के बाजार में बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का स्वागत करने भाटिया समाज आगे आया । जैसलमेर में यात्री विमान सेवा शुरू होने के उपलक्ष्य में सांसद का स्वागत में भाटिया समाज के लोग पलक पावड़े बिछाए खड़े रहे और उनके आगमन पर तिलक और माल्यापर्णों से स्वागत किया गया ।
जयपुर से जैसलमेर व दिल्ली से जैसलमेर पहुंची स्पाईस जेट की वायुसेवा को जैसलमेर सेे जोडऩे में बाड़मेर- जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका मानते हुए भाटिया समाज ने विमान सेवा को जैसलमेर के लिए अत्यन्त ही गौरव की बात बताया गया ।

सांसद कर्नल चौधरी के दिल्ली से इसी वायुयान द्वारा जैसलमेर पधारने पर स्थानीय भाटिया मार्केट में भाटिया समाज के अध्यक्ष जुगलकिशोर भाटिया ने माल्यार्पण कर शुभकामनाएंॅ दी तथा पार्षद ईश्वरी भाटिया ने तिलक लगाकर व संरक्षक शिक्षाविद् ओम प्रकाश भाटिया ने साफा पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया ।
इस अवसर पर समाज के उपस्थित सभी गणमान्य सदस्यों ने भी माल्यार्पण कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएॅ दी व उनके इस प्रयास को जैसलमेर हित में सार्थक बताया ।

भाटिया समाज ने सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का किया भव्य स्वागत भाटिया समाज ने सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का किया भव्य स्वागत Reviewed by wadhwani news on October 30, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.