Random Posts

Mobile

test

सौ से अधिक श्रमिक नियोजित कार्यो का बीडीओ निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करें - कलक्टर

जैसलमेर, 23 अक्टूबर। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित मनरेगा एवं अन्य विकास योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना ने तीनों विकास अधिकारियों को 100 से अधिक नियोजित मनरेगा कार्यों का निरीक्षण कर, विशेष रूप से जेटीए को तत्काल यात्रा कार्यक्रम बनाकर पेश करने एवं प्रभावी ढंग से ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर महानरेगा के साथ ही अन्य योजनाओं के विकास कार्यो का निरीक्षण करने तथा महानरेगा पर श्रमिकों के नियोजन में बढोतरी लाने के साथ ही बकाया दायित्वों का भुगतान शीघ्र के निर्देश दिए ।

उन्होंनें फ्लेगशिप योजना के तहत फाॅर्म पाॅण्ड, खेल मैदान, खाद्य गोदाम, केटल शेड, मुक्तिधाम इत्यादि के कार्यो की स्वीकृति जारी करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में 30 अक्टूबर तक तीसरी किश्त जारी कराने, आवासों का भौतिक सत्यापन करने, ऐसे दिव्यांग जो बीपीएल, एससी-एसटी है उनकों पहले एवं उसके बाद जिसके बाद शेष रहें लघु एवं सीमान्त दिव्यांग व अन्य दिव्यांगों को अगले सप्ताह तक महानरेगा में केटेगरी 2 मेें स्वीकृत कर लाभान्वित करने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग भार्गव के साथ ही विकास अधिकारी एवं अन्य कार्यकारी एजेन्सी के अधिकारी उपस्थित थें।

सौ से अधिक श्रमिक नियोजित कार्यो का बीडीओ निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करें - कलक्टर सौ से अधिक श्रमिक नियोजित कार्यो का बीडीओ निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करें - कलक्टर Reviewed by wadhwani news on October 23, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.