Random Posts

Mobile

test

कालेज व्याख्याताओं को नवीन वेतनमान

— विश्चवविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षकों को सातवें वेतनमान की मंजूरी 

जैसलमेर । बुधवार को केन्द्र सरकार के द्वारा देयर सभी विश्चवविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षकों को सातवें वेतनमान की मंजूरी प्रदान कर दी है । इससे देश के सभी  विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षकों में हर्ष की लहर फैल गई है । राजस्थान विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश महामंत्री डॉ. नारायणलाल गुप्ता ने केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
शिक्षकों को लाभ 
राजस्थान विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नेमीचन्द गर्ग ने बताया कि केन्द्र की इस घोषणा से देश केे 7.50 लाख शिक्षकों को लाभ मिलेगा जो कि जनवरी 2016 से देय होगा ।
रूक्टा का धन्यवाद 
रूक्टा राष्ट्रीय की एसबीके कालेज इकाई ने केन्द्र सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा राजस्थान सरकार से भी आशा करती है कि राजस्थान विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षकों को जल्द ही इस वेतनमान को लागू करने के कदम उठाऐगी ।
इस अवसर पर 
महाविद्यालय के प्राचार्य डा जे के पुरोहित, अशोक दलाल, केआर गर्ग, मेहराब खान, श्यामसुन्दर मीणा, प्रवीण कुमार चन्देल, नेमीचन्द गर्ग व डॉ. अशोक तंवर ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री डॉ. जेपी सिंघल, अध्यक्ष डॉ. विमलप्रसाद अग्रवाल तथा राजस्थान विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षक संघ राष्ट्रीय के महामंत्री डॉ. नारायणलाल गुप्ता एवं अध्यक्ष डॉ. दिग्वीजयसिंह का आभार व्यक्त किया
कालेज व्याख्याताओं को नवीन वेतनमान कालेज व्याख्याताओं को नवीन वेतनमान Reviewed by wadhwani news on October 12, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.