— ट्रांसफार्मर मिलेगा, गांव की गलियों में बनेगी ग्रेवल सडक
जैसलमेर, 25 अक्टूबर। मंगलवार को ग्राम पंचायत धायसर में आयोजित रात्रि चौपाल मठार खां के लिए लाभदायी रही । उनके नलकूप को चालू करने के लिए कई बार कहने पर विद्युत ट्रांसफाॅर्मर नहीं दिया गया जिसकी परिवेदना पर जिला कलक्टर ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देश दिये कि वे तत्काल मठार को ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध करवा दें ताकि वह नलकूप को समय पर चालू कर खेती शुरू कर सके। इसके अलावा चौपाल में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से क्षेत्र की पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही चिकित्सा, शिक्षा, व्यवस्थाओं एवं महानरेगा कार्यो की भी जानकारी ली।विद्युत वोल्टेज को सुधारें
रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर मीना ने नलकूपों पर कम विद्युत वोल्टेज के समाधान के लिए फीडर में अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाने के निर्देश दिए । विद्युत बिलों के बकाया लगभग 2 करोड के संबंध में जिला कलक्टर ने किसानों से बकाया बिजली बिल जमा कराने एवं बिजली चोरी नहीं करने की हिदायत दी । ग्रामीणों ने विश्वास दिलाया कि वे शीघ्र ही बिल भर देगें।ये भी उपस्थित थे चौपाल में
चौपाल में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग भार्गव, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामेष्वरलाल मीणा, उपखण्ड अधिकारी हंसमुख कुमार, विकास अधिकारी धनदान देथा, तहसीलदार वीरेन्द्रसिंह, सरपंच मगनखां के साथ ही धायसर, भैरवा, जावंध जूनी, नई के अच्छी संख्या में ग्रामीणजन एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थें।
धायसर रात्रि चौपाल मठार के लिये लाभदायी रही
Reviewed by wadhwani news
on
October 25, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 25, 2017
Rating:


No comments: