Random Posts

Mobile

test

अकाउंट में बढ़ी हुई आएगी इस महीने की सैलरी, नोटिफिकेशन जारी

जैसलमेर । अन्तत: वह समय आ ही गया जब राज्य कर्मचारी सातवें वेतन आयोग की अधिसूचना अनुसार अपना वेतन का निर्धारण ​करवाऐंगे । सातवें पे कमीशन की अधिसूचना अनुसार शीघ्र ही राज्य कर्मचारियों का वेतन स्थित कर उन्हें लाभ देने का प्रयास होगा । इस कार्यवाही से इस महिने से ही कर्मचारियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई सैलेरी आऐगी ।
अधिसूचना जारी
राज्यपाल कल्याणसिंह द्वारा इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद राज्य सरकार ने सोमवार को सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार राज्य में सरकारी कर्मचारियों को सैलरी और पेंशन देने की अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार ने राज्य में सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की घोषणा धनतेरस के दिन की थी।
बढ़ोतरी 
अधिसूचना के अनुसार, कर्मचारियों और पेंशनर्स की बेसिक में 2.57 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है जबकि पे स्केल में देखा जाए तो 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। राजस्थान में ये सिफारिशें से अक्टूबर से लागू की गई हैं यानी अब जो सैलरी एवं पेंशन राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगी वह बढ़कर मिलेगी।
अकाउंट में बढ़ी हुई आएगी इस महीने की सैलरी, नोटिफिकेशन जारी अकाउंट में बढ़ी हुई आएगी इस महीने की सैलरी, नोटिफिकेशन जारी Reviewed by wadhwani news on October 30, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.