— राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) अन्तर्गत नींबूकंवर के जन्मजात हृदय रोग का हुआ निःशुल्क आॅपरेशन
जैसलमेर । जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बालिका नींबूकंवर के लिए वरदान साबित हुआ है । राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत नींबूकंवर पुत्री सवाईसिंह निवासी ग्राम एका, ब्लाॅक सांकडा के जन्मजात हृदय रोग का निःशुल्क आॅपरेशन कर लाभान्वित किया गया है।बालिका नींबू कंवर जन्म सें ही हृदयरोग से पीडित थी जिसके कारण वह लगातार अस्वस्थ्य चल रही थी । राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की मोबाईल हैल्थ टीम के डाॅ0 भीखाराम पंवार द्वारा आंगनवाडी एकां में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान संभावित बीमारी के लक्षणों एवं चिन्हों द्वारा पहचान करके बालिका के स्वास्थ्य की स्थिति व हृदयरोग से पीडित होने के बारे में विस्तृत सूचना ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 प्रकाश चौधरी एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को दी गई तथा बालिका के पिता को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बालिका नींबूकंवर का निःशुल्क ईलाज व उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रयास
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एनआर नायक के निर्देशानुसार डाॅ.आरपी गर्ग एवं डाॅ.नसीम कंधारी द्वारा बालिका नींबूकंवर के निःशुल्क ईलाज के प्रयास करके बालिका को उच्च निजी चिकित्सा संस्थान मेडिप्लस हाॅस्पीटल, जोधपुर उपचार हेतु रैफर किया गया । बालिका नींबूकंवर का जोधपुर के निजी चिकित्सा संस्थान में 8 सितम्बर को हृदय रोग का सफल निःशुल्क आॅपरेशन किया गया । वर्तमान में आॅपरेशन पश्चात् नींबूकंवर स्वस्थ एवं सामान्य है।
आभार
बालिका नींबू कंवर के परिजनों ने जिले के स्थानीय अधिकारियों एवं विभाग द्वारा बालिका के करवाये सफल निःशुल्क आॅपरेशन के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
स्वास्थ्य कार्यक्रम वरदान : हृदय रोग का हुआ निःशुल्क आॅपरेशन
Reviewed by wadhwani news
on
October 03, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 03, 2017
Rating:

No comments: