Random Posts

Mobile

test

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर आज

— श्रीजवाहिर चिकित्सालय में लगेगा निःशक्तता प्रमाणीकरण शिविर

 जैसलमेर । विशेष योग्यजनों के पंजीयन के लिए पण्डित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर 2017 के तहत प्रथम चरण मे विशेष योग्यजनों का पंजीयन किया गया। द्वितीय चरण में ग्रामीण क्षेत्र में कलस्टर आधार पर निःशक्तता प्रमाणीकरण शिविरों का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना ने एक आदेश जारी कर बताया कि शिविर के सफल आयोजन के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपें गए है एवं निर्देश दिये गये है कि वे सौंपें गए कार्यो का पूर्ण उत्तरदायी के साथ उसका निर्वहन कर कार्य संपादित करेंगें। शिविरों में मेडिकल टीम द्वारा विशेष योग्यजनों को निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी किये जाएगें वहीं यूआईडी कार्ड एवं विभागीय योजनाओं के आवेदन पत्र तैयार कराये जायेगें।

जिला कलक्टर मीना द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार विधानसभा क्षेत्र जैसलमेर के पंचायत समिति जैसलमेर क्षेत्र के ग्रामपंचायत हमीरा, कीता, मोकला, भू, छत्रैल, काठोडी, पारेवर, पिथला तथा डेढा के प्रथम चरण में पंजीकृत विशेष योग्यजनों के लिए शिविर सोमवार को जवाहिर चिकित्सालय जैसलमेर में तथा इसी प्रकार सम समिति के ग्रामपंचायत सम, बीदा, धनाना, हरनाउ, कनोई, लूणार और सलखा के विशेष योग्यजनों के लिए 10 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सम में निःशक्तता प्रमाण पत्र शिविर लगेगा।

जिला कलक्टर ने संबंधित ग्राम पंचायतों के दिव्यांगजन जिन्होंनें प्रथम चरण में आॅनलाईन पंजीयन करवाया था वे निर्धारित तिथि को अधिक से अधिक विषेष योग्यजन शिविर स्थल पर पहुंचकर निःशक्तता प्रमाण पत्र प्राप्त करें और इस सुअवसर का पूरा-पूरा लाभ उठाएॅं।
पण्डित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर आज पण्डित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर आज Reviewed by wadhwani news on October 08, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.