Random Posts

Mobile

test

जवानों की दिनचर्या को भाग्यश्री का सलाम

जैसलमेर । बोर्डर भ्रमण पर भाग्यश्री को जवानों की तैनाती और दिनचर्या ने प्रभावित किया । कठिन परिस्थितियों में अपना कर्तव्य निभाते हुए देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की दिनचर्या को भाग्यश्री ने सलाम बोला ।
बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने बावा के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए जैसलमेर भ्रमण की बातें बताई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जैसलमेर में ऐसा क्या है जो अच्छा नहीं है। मैं पिछले लंबे समय से जैसलमेर आना चाहती थी। लेकिन इतने समय बाद पहली बार यह मौका मिला है।
जवान कष्ट उठा हमें करते सुरक्षित
उन्होंने कहा कि उन्होंने बॉर्डर क्षेत्रों का भी भ्रमण किया। यहां पर जवान बेहद मुश्किल परिस्थितियां में रहते है। अक्षय कुमार द्वारा जवानों के लिए सहायता शुरू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अच्छी शुरुआत हुई है। लोगों को पता ही नहीं है कि जवान किस परिस्थितियों में हमारी सुरक्षा करते हैं।
सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं पूरे देश को जवानों की सहायता 
बॉलीवुड से जवानों की सहायता के सवाल पर उन्होंने कहा कि सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं पूरे देश को जवानों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। बॉलीवुड के लोग सहायता के साथ सिर्फ लोगों को जागरूक करने का काम कर सकते हैं। लेकिन लोगों की मदद से ही उन्हें असली मदद मिलेगी। 
जवानों की दिनचर्या को भाग्यश्री का सलाम जवानों की दिनचर्या को भाग्यश्री का सलाम Reviewed by wadhwani news on October 09, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.