बाड़मेर । डाॅ. गगनदीप सिंगला पुलिस अधीक्षक के द्वारा वांछित अपराधियों की गिरप्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के तहत सोमवार को पुलिस थाना धोरीमना के प्रकरण सख्या 218/2017 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट, 147,148,307,323,353,332 भादस व 3/25 आम्र्स एक्ट में वांछित अपराधी प्रकाश पुत्र दमाराम जाति जाट निवासी सारणों का तला भलीसर व स्वरूपसिंह पुत्र दोलाराम जाति जाट निवासी दूधू पुलिस थाना धोरीमना को् थानाधिकारी रागेश्वरी राजेश कुमार उनि मय जाब्ता द्वारा गिरप्तार करने मे सफलता हासिल की गई।गौरतलब है कि आज से करीब दो माह पूर्व धोरीमना पुलिस ने दमाराम जाट निवासी सारणों का तला भलीसर की रहवासी ढाणी में दबिश देकर 53 किग्रा डोडा पोस्त बरामद किया था। उस दौरान बोलेरो केम्पर एंव स्कार्पियो गाडी में सवार होकर आये डोडा पोस्त तस्करों ने पुलिस पर हमला कर पुलिस जाब्ता पर तीन राउंड फायर कर फरार हो गये थे।
दोंनो मुलजिमान प्रकाश व स्वरूपसिंह को न्यायालय में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त कर घटना में प्रयुक्त पिस्टल, संलिप्त मुल्जिमानों एंव डोडा पोस्त सप्लाई के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए डोडा पोस्त तस्कर गिरफ्तार
Reviewed by wadhwani news
on
October 17, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 17, 2017
Rating:

No comments: