Random Posts

Mobile

test

बीएडीपी कार्यो के उपयोगिता राशि का प्रमाण पत्र शीघ्र पेश करें - जिला कलक्टर

जैसलमेर, 23 अक्टूबर। जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित बीएडीपी की समीक्षा बैठक में सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के कार्यो की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए इस कार्यक्रम से जुडें लाईन डिपार्टनेन्ट के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वर्ष 2015-16 और 2016-17 के जितने भी कार्य पूर्ण हो गए है उन सभी कार्यो के पूर्णता प्रमाण पत्र शीघ्र ही जिला परिषद में पेश कर दें।

उन्होंने बीएडीपी में आमजन से जुडें पेयजल, विद्युत, सार्वजनिक निर्माण विभाग को इसमें विशेष रूचि दिखाकर कार्यो को निर्धारित की गई समय सीमा में पूर्ण कराने, बीएडीपी के कार्यो की गुणवता पर विशेष ध्यान एवं उसकी प्रभावी माॅनेटरिंग करने के निर्देश दिए ।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग भार्गव, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामेश्वर लाल मीणा के साथ ही अधीक्षण अभियंता विद्युत सी.एस.मीना, पीडब्लयूडी सुनील कालानी, विकास अधिकारी सम समिति सुखराम विष्नोई, जैसलमेर धनदान देथा, सांकड़ा नारायणलाल सुथार, जलदाय विभाग के अधिषाषी अभियन्ता पराग स्वामी, एस.डी. सोनी के साथ ही सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी उपस्थित थे।

बीएडीपी कार्यो के उपयोगिता राशि का प्रमाण पत्र शीघ्र पेश करें - जिला कलक्टर बीएडीपी कार्यो के उपयोगिता राशि का प्रमाण पत्र शीघ्र पेश करें - जिला कलक्टर Reviewed by wadhwani news on October 23, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.