Random Posts

Mobile

test

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बाबा रामसा पीर की समाधि के दर्शन किए

- पूजा—अर्चना कर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की

जैसलमेर । लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुधवार को पश्चिमी राजस्थान के सुप्रसिद्व लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए एवं पूजा अर्चना की। उन्होंनें बाबा की समाधि पर चादर ओढाई एवं मिश्री व मिठाई का प्रसाद चढाया तथा देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

लोकसभा अध्यक्ष महाजन को पुजारी दाउ भा छंगाणी ने मंत्रोउच्चार के साथ विधिवत् पूजा अर्चना करवाई एवं पवित्र झारी का जल आचमन करवाया। लोकसभा अध्यक्ष ने बाबा की समाधि की परिक्रमा की एवं अखण्ड जोत के दर्शन किए। उन्होंने मन्दिर परिसर में स्थित बाबा के अन्नय भक्त डालीबाई मन्दिर के दर्शन किए और भक्त रिखियों से बाबा रामदेव का प्रसिद्व भजन ‘‘ खमा-खमा.........रूणिचेरा धनिया ‘‘ भी पूरे भक्ति भाव से सुना।
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बाबा रामसा पीर की समाधि के दर्शन किए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बाबा रामसा पीर की समाधि के दर्शन किए Reviewed by wadhwani news on October 25, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.