Random Posts

Mobile

test

स्वर्ण पदक लेकर आए खिलाड़ी, खेल संघों ने किया स्वागत

— सोमवार को जिला क्रीड़ा परिषद की बैठक में किया जायेगा खिलाड़ियों का सम्मान 

जैसलमेर । राष्ट्रीय सब-जूनियर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता डीडवाना, नागौर में 8 से 14 अक्टुबर तक खेली गई प्रतियोगिता में राजस्थान सब-जूनियर बालक वर्ग में सर्वाधिक खिलाड़ी राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा संचालित जैसलमेर बास्केटबाॅल अकादमी के पाँच खिलाड़ी शामिल थे। फाईनल मैच में राजस्थान टीम ने मध्यप्रदेश को 87-59 एकतरफा मैच में पराजित किया एवं इससे पूर्व लीग मैच, सुपर लीग, क्वार्टर फाईलन व सेमी फाईनल में किसी भी टीम से पराजित नहीं हुई।

जैसलमेर अकादमी के खिलाड़ी विकास चौधरी, महावीरप्रसाद यादव, सुरेन्द्र चौधरी, परमजीतसिंह शेखावत व प्रियांशु एवं राजस्थान टीम के प्रशिक्षक राकेश बिश्नोई जैसलमेर बास्केटबाॅल अकादमी के थे। अकादमी के खिलाड़ी व प्रशिक्षक के जैसलमेर पहुंचने पर जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर जैसलमेर के खेल संघों द्वारा खिलाड़ियों का एवं प्रशिक्षक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया ।

जिसमें जैसलमेर जिला बास्केटबाॅल संघ के अध्यक्ष आशाराम सिंधी, वरिष्ट उपाध्यक्ष पीएस राजावत, जिला क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष हिम्मताराम चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता कंवराजसिंह चौहान, जिला खेल अधिकारी लक्ष्मणसिंह तंवर, हैण्डबाॅल संघ के सचिव अशोक तंवर, टेनिस संघ के कोशाध्यक्ष राजेश भाटिया, साईक्लिक संघ के सचिव विकास व्यास, जैसलमेर के वयोवृद्ध खिलाड़ी परमानन्द गोयल, भारतीय केमल पाॅलो संघ के पी.पी. मिश्रा, महेन्द्रसिंह तवंर सदस्य जिला क्रीड़ा परिशद, फुटबाॅल संघ के राजेन्द्र सिंह चैहान, महेन्द्र कुमार भाटी, जिला बास्केटबाॅल संघ के संयुक्त सचिव दिलीप सिंह भाटी, विक्रम सिंह, क्रिकेट संघ के खिलाड़ी धर्मेन्द्र सिंह तंवर, खेल प्रषिक्षण केन्द्र के अल्पकालिक प्रषिक्षक मनीष तवंर एवं जिले के खिलाड़ी उपस्थित थे।

अकादमी पहुंचने पर बास्केटबाॅल के खिलाड़ियों ने आतिषबाजी कर खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस उपलब्धि के लिए कल जिला क्रीड़ा परिशद की बैठक में खिलाड़ियों व प्रषिक्षक का सम्मान जिला क्रीड़ा परिषद द्वारा किया जायेगा।

ज्ञात रहे गत वर्श राजस्थान मध्यप्रदेष से तीन अंक के अन्तराल से पराजित हुआ था किन्तु इस बार मध्यप्रदेष को एकतरफा मैच में 28 पाॅइन्ट से षिकस्त देकर स्वर्ण पदक का खिताब छः साल बाद अपने नाम किया।
स्वर्ण पदक लेकर आए खिलाड़ी, खेल संघों ने किया स्वागत स्वर्ण पदक लेकर आए खिलाड़ी, खेल संघों ने किया स्वागत Reviewed by wadhwani news on October 15, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.