Random Posts

Mobile

test

सरकार की कर्मचारियों को चेतावनी, सोशल मीडिया पर बेबुनियाद टिप्पणी से बचना होगा

— बेबुनियाद आरोपों या टिप्पणियां करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी

जैसलमेर । सरकारी कर्मचारी सोशल मीडिया पर स्वतंत्र होकर किसी व्यक्ति, पार्टी या संगठन के खिलाफ कोई बेबुनियाद टिप्पणियां नहीं कर सकेंगे । प्रेस या सोशल मीडिया के माध्यम से बेबुनियादी टिप्पणी करने से बचना होगा । राजस्थान सरकार ने सभी अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों को प्रेस या सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी व्यक्ति, पार्टी या संगठन के खिलाफ कोई बेबुनियाद टिप्पणी न करने का निर्देश दिया है।

अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 और राजस्थान सिविल सेवा (आचरण) नियमों का जिक्र करते हुए, एक सरकारी परिपत्र में कहा गया है किसी भी अधिकारी या सरकारी कर्मचारी के खिलाफ मीडिया में कोई वक्तव्य न दें जिससे कि सरकार की किसी भी कार्यनीति की आलोचना हो।

जारी किए गए परिपत्र के माध्यम से कार्मिक विभाग के सचिव भास्कर ए. सावंत ने कर्मचारियों को बेबुनियाद आरोपों या टिप्पणियां करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सरकार की कर्मचारियों को चेतावनी, सोशल मीडिया पर बेबुनियाद टिप्पणी से बचना होगा सरकार की कर्मचारियों को चेतावनी, सोशल मीडिया पर बेबुनियाद टिप्पणी से बचना होगा Reviewed by wadhwani news on October 21, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.