जैसलमेर, 27 अक्टूबर। तनोट माता मन्दिर और घंटियाली माता मन्दिर के अस्थायी और अकुशल सफाई कर्मचारियों (श्रमिक) के छह रिक्त स्थान पर नियुक्ति के लिए इच्छुक व्यक्ति (केवल पुरूष) का आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। कर्मचारी (श्रमिक) का वेतन श्रम विभाग राजस्थान सरकार द्वारा अकुशल कर्मचारियों के लिए निर्धारित दैनिक मजदूरी की निम्न दर 201 रूपये प्रतिदिन के आधार पर दिया जायेगा। सफाई कर्मचारी की नियुक्ति 89 दिनों के लिए की जायेगी तथा नियुक्ति के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करना होगा जिसके लिए आवेदन प्रपत्र निशुल्क है।कार्यवाहक कमाण्डेंट/सचिव तनोट माता मंदिर न्यास 135 वीं बटालियन सीसुबल मुकेश त्यागी ने बताया कि आवेदन पत्र कार्यालय उप महानिदेशक क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर(उत्तर), सीमा सुरक्षा बल, कमांडेट 46 वीं बटालियन, सीमा सुरक्षा बल बहम्रसर जैसलमेर, कमांडेंट 119 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल जैसलमेर, कमांडंेट 57 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल, पोकरण एवं कमांडंेट 135/161 वी बटालियन सीमा सुरक्षा बल, रामगढ या प्रभारी, एडम बेस तनोट (तनोट माता मन्दिर) से प्राप्त किये जा सकते है। भरा हुआ आवेदन पत्र सम्पूर्ण आवष्यक दस्तावेजों के साथ 15 नवम्बर 2017 तक इन सभी कार्यालयों में व्यक्तिगत अथवा डाक से प्राप्त हो जाना चाहिए। अपूर्ण अथवा अन्तिम तिथि के पष्चात प्राप्त आवेदनों पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिये कमांडेंट 135 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल, रामगढ कार्यालय में दूरभाष संख्या 02991-270265 पर सम्पर्क कर सकते है।
अस्थायी और अकुशल सफाई कर्मचारियों के लिए आवेदन आमंत्रित
Reviewed by wadhwani news
on
October 27, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 27, 2017
Rating:

No comments: