बाडमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का विमान से पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
जैसलमेर, 29 अक्टूबर। पर्यटन की दृष्टि से विश्वविख्यात स्वर्णनगरी मे ररिवार को नियमित विमान सेवा चालू होने से जैसलमेर के विकास में नया अध्याय जुडा है एवं वर्षो से संजोया सपना साकार हुआ।दिल्ली से जैसलमेर के लिए स्पाइसजेट की पहली विमान सिविल एयरपोर्ट जैसलमेर पहुंची तो पहली विमान में आए बाडमेर सांसद कर्नल सोनाराम चैधरी का जनप्रतिनिधियों के साथ ही पर्यटन व्यवसाइयों ने भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद चौधरी का जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, पंचायत समिति जैसलमेर के प्रधान अमरदीन, समाजसेवी जुगलकिशोर व्यास, हिम्मताराम चौधरी, कंवराजसिंह चौहान, अरूण पुरोहित, कमल ओझा, चन्द्रप्रकाश शारदा, उम्मेद इणखिया, अर्जुन माहेश्वरी, शम्भूदान भेलाणी, जगदीश सुथार के साथ ही पर्यटन व्यवसाय के जितेन्द्रसिंह राठौड, पृथ्वीराज, चन्द्रशेखर श्रीपत ने भी उनका माल्यापर्ण कर एवं साफा पहनाकर हार्दिक स्वागत किया।
सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि दिल्ली एवं जयपुर से जैसलमेर के लिए विमान सेवा चालू होने से यहां के पर्यटन व्यवसाय को बहुत ही अधिक बढावा मिलेगा। उन्होंनंे कहा कि आज का दिन जैसलमरे के लिए स्वर्णिय दिन है एवं विमान सेवा जुडने से एक नया अध्याय विकास में जुडा है।
दिल्ली से जैसलमेर आए इस पहली विमान के सभी यात्रियों का भी तिलक लगाकर एवं उनका माल्यापर्ण कर हार्दिक स्वागत किया।
सिविल एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों का ढोल-नगाडो के साथ स्वागत किया गया एवं चारों तरफ खशी का माहौल ही नजर आया। स्पाइसजेट की यह पहली नियमित विमान जैसलमेर से जयपुर के लिए रवाना हुई।
दिल्ली से जैसलमेर के लिए पहुंची पहली विमान
Reviewed by wadhwani news
on
October 29, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 29, 2017
Rating:

No comments: