Random Posts

Mobile

test

चिकित्सकों का धरना आयोजन फिर से शुरू

दीपावली को काली दीपावली के रूप में मनाने का निर्णय


जैसलमेर । अखिल राजस्थान राज्य सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आज दिनांक 16 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों के साथ साथ जैसलमेर जिले में भी धरने का आयोजन किया गया । राज्य के सेवारत चिकित्सक पिछले 2 माह से अधिक समय से अपनी 33 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत है किंतु सरकार के स्तर पर कोई संतोषप्रद कार्यवाही न होने पर चिकित्सको में रोष व्याप्त है और सरकार द्वारा चिकित्सको के अतिरिक्त निदेशक राजपत्रित पद पर प्रशासनिक की नियुक्ति ने इसमे आग में घी डालने का काम किया गया है

प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय चौधरी ने सरकार से अनुरोध किया कि सरकार अविलंब चिकित्सको की मांगों पर कार्यवाही कर उन्हें पूरा करे और हमारा अतिरिक्त निदेशक राजपत्रित का पद चिकित्सको को लौटाने का कार्य करे अन्यथा प्रदेश का चिकित्सक लंबे संघर्ष के लिए तैयार है

महासचिव डॉ दुर्गाशंकर सैनी ने बताया कि चिकित्सको की मांगें जनहित की मांगें है इन्हें पूरा किये बगैर प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे में सुधार संभव नही है और न ही प्रदेश में चिकित्सकों के पद भरे जा सकेंगे ।

जिलाध्यक्ष डॉ बी के बारूपाल ने बताया कि जिले के समस्त चिकित्सक अपनी 33 मांगों की पूर्ति तक पीछे नही हटेंगे और शीघ्र ही सरकार ने कार्यवाही नही की तो आंदोलन और तेज किया जाएगा । जिला महासचिव डॉ राजेन्द्र पालीवाल के अनुसार चिकित्सको ने इस बार दीपावली को काली दीपावली के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जिला प्रवक्ता डॉ मुरलीधर सोनी ने आम जन से डॉक्टर्स की जन हितार्थ मांगो के लिए सहयोग की अपील की।

धरने के आयोजन में समस्त जिले के चिकित्सकों ने भाग लिया । जिनमे डॉ सुरेंद्र दुग्गड़, डॉ बी एल बुनकर,डॉ वी के वर्मा,डॉ  दामोदर खत्री,डॉ चंदन सिंह, डॉ अनिल माथुर, ,डॉ मनीषा माथुर,डॉ दिनेश सोलंकी,डॉ कुलदीप वर्मा,  डॉ आशुतोष, डॉ रतन,डॉ सी एल डाबरिया, डॉ सवाई राम, डॉ साजिद समेत जिले के अन्य सरकारी अस्पताल से आये सेवारत चिकित्सको ने भाग लिया। आंदोलनरत NRHM कर्मचारियों ने भी धरना स्थल पर आकर सेवारत चिकित्सको का समर्थन किया। आम जनता को आंदोलन को सहयोग देने के लिए पर्चे भी बांटे गए।

धरना दोपहर 1 बजे से शाम चार बजे तक ,कलेक्टर आफिस के पास , जैसलमेर में दिया गया।
चिकित्सकों का धरना आयोजन फिर से शुरू चिकित्सकों का धरना आयोजन फिर से शुरू Reviewed by wadhwani news on October 16, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.