Random Posts

Mobile

test

ब्राह्मण स्वर्णकार समाज : सांसद कोटे से 5 लाख रुपये का अनुदान एवं समाज भवन हेतु भूमि आवंटन की घोषणा

— सोनी मोहल्ला स्थित नयाती भवन में सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का भव्य स्वागत समारोह रखा गया

जैसलमेर । ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की ओर बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा से सांसद कर्नल सौनाराम चौधरी का स्वागत करने के ​लिए सम्मान समारोह सोनी मोहल्ला स्थित नयाती भवन में रखा गया । जैसलमेर में हवाई सेवा शुरू करवाने हेतू प्रयासों के लिये शुभकामनाएँ और ढेरों बधाइयों से नवाजा ।
ढोल नगाडों के साथ स्वागत
कल्लू हटो में जैसे ही सांसद चौधरी पहुँचे समाज के वरिष्ठ जनों ने उनका स्वागत किया और ढोल नगाडों के साथ नयाती भवन तक ले जाया गया जहाँ समाज के अध्यक्ष त्रिलोकचन्द सोनी, महासचिव मोहनलाल, कोषाध्यक्ष दीनदयाल सोनी, पार्षद पुखराज सोनी ने साफ़ा पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया । समाज की कार्यकारिणी ने उन्हें चाँदी की गणेश प्रतिमा भेंट कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया ।
5 लाख रुपये का अनुदान एवं समाज भवन हेतु भूमि आवंटन की घोषणा
सम्मान समारोह में सांसद कर्नल सोनाराम ने ब्राह्मण स्वर्णकार समाज को सांसद कोटे से 5 लाख रुपये का अनुदान एवं समाज भवन हेतु भूमि आवंटन की घोषणा करते हुए बताया कि स्वर्णकार समाज से उनका पीढियों का रिश्ता है और वे समाज के लिये हर सम्भव मदद को तैयार रहेंगे । समाज ने अपने सामजिक कार्यक्रमों हेतु विगत कुछ वर्षों से सामाजिक भवन की माँग रखी थी उसके लिये सम्बन्धित विभाग और नगरपरिषद को निजी तौर पर पत्राचार करके जल्द से जल्द ज़मीन आवंटन की प्रक्रिया की अनुशंसा की है । 
ब्राह्मण स्वर्णकार समाज : सांसद कोटे से 5 लाख रुपये का अनुदान एवं समाज भवन हेतु भूमि आवंटन की घोषणा ब्राह्मण स्वर्णकार समाज : सांसद कोटे से 5 लाख रुपये का अनुदान एवं समाज भवन हेतु भूमि आवंटन की घोषणा Reviewed by wadhwani news on October 31, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.