Random Posts

Mobile

test

जल्दी ही होगा खुलासा विभिन्न घटनाओं का — खेतासर

जैसलमेर में हाल ही में हुई आपराधिक घटनायें सामाजिक क्राईम है — शंभुसिंह खेतासर

जैसलमेर । जिले के प्रभारी मंत्री शंभुसिंह खेतासर ने जैसलमेर में विगत दिनों में जो घटनायें हुई हैं उन्हें सामाजिक क्राईम की श्रेणी में रखा है और कहा कि पुलिस उन सभी घटनाओं का पर्दाफाश करने को लेकर अपना प्रयास कर रही है । हाल ही में अपने ननिहाल जाते लापता हुई अनिशा उर्फ सोनू नाम की युवती के परिजन साबिर और उनकी पत्नी ने जैसलमेर प्रभारी मन्त्री शम्भूसिंह खेतासर से मिलकर न्याय दिलवाने की गुहार लगायी कहा कि हम पुलिस के चक्कर काटकर परेशान हो चुके है और हमारी बच्ची को सही सलामत हम तक पहुंचाये  ।

महिला आयोग राजस्थान की सदस्या सुधा पुरोहित भी पीडित परिवार के साथ मन्त्री शम्भूसिंह खेतासर से मिली और जल्द से जल्द लापता युवती एवं हाल ही में घटी अन्य  घटनाओं के सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही की माँग की ।

खेतासर ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक गौरव यादव से बात्त कर ली है कि जिले में हुई विभिन्न घटनाओं का पर्दाफाश करे तथा लापता युवती को ढूँढ़ने में प्रयासो में तेजी लाये । लापता युवती के पिता मोहम्मद साबीर को आश्वस्त किया आपकी बेटी जल्दी ही आपके सामने होगी ।
     
जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं एवं चोरी की वारदातों में मीडिया को कहा सीमावर्ती जिला जैसलमेर अभी काफी पीछे है यहाँ क्राईम का स्तर निम्न है मगर जो भी क्राईम हो रहा है उसकी वजह अन्य जिलों एवं राज्यों से आये व्यक्ति है जिनका पुलिस वेरीफिकेशन नहीँ हुआ तथा आमजनता में भी जागरूकता की कमी है । आमजन भी अपने आसपास हो रही अवांछनीय गतिविधियों पर नजर रखे । उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक गौरव यादव विभिन्न मामलों को सुलझाने में प्रयासरत है और उम्मीद है जल्दी ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे ।
जल्दी ही होगा खुलासा विभिन्न घटनाओं का — खेतासर जल्दी ही होगा खुलासा विभिन्न घटनाओं का — खेतासर Reviewed by wadhwani news on October 04, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.