Random Posts

Mobile

test

अवैध जिप्सम खनन के खिलाफ कार्रवाई

— नाचना पुलिस द्वारा अवैध जिप्सम से भरा ट्रक एवं जिप्सम भरने में प्रयुक्त जेसीबी मशीन को किया जब्त

जैसलमेर । जिले के नाचना क्षेत्र में अवैध जिप्सम खनन के खिलाफ नाचना पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है । इस कार्रवाई में जिप्सम से भरा ट्रक एवं जिप्सम भरने में प्रयुक्त जेसीबी मशीन को भी किया जब्त ।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वृताधिकारी नाचना के नेतृत्व में नाचना पुलिस द्वारा की गई । पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानाधिकारीयों को जिप्सम का अवैध खनन कर परिवहन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दे रखे है ।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को किसनपालसिंह आरपीएस वृताधिकारी वृत नाचना मय जाब्ता के रवाना होकर सरहद अवाय पहॅुचा तो वहॉ एक ट्रेलर नंबर आरजे 07 जीसी 2557 में एक बिना नंबरी जेसीबी के द्वारा अवैध रूप से जिप्सम का खनन कर भरता हुआ पाया गया । नाचना से बांकसिंह सउनि मय जाब्ता के मौका पर पहुंचे तथा किसनपालसिंह आरपीएस सीओ नाचना के निर्देशन में अवैध जिप्सम खनन कर भरे ट्रेलर आरजे 07 जीसी 2557 मय चालक बीदामाराम पुत्र गुमानाराम जाति विश्नोई उम्र 30 साल निवासी बज्जू पुलिस थाना, बज्ज्ू जिला बीकानेर व बिना नंबरी जेसीबी मय चालक अशोक कुमार पुत्र हनुमानाराम जाति विश्नोई उम्र 25 साल निवासी डाबड़ी, पुलिस थाना औसियां के द्वारा बिना खनन विभाग की अनुमति एवं रोयल्टी पर्ची व वैध दस्तावेज / लीज के अवैध रूप से जिप्सम का खनन कर चोरी करना व राजस्व नुकसान करना पाया गया ।

अवैध जिप्सम खनन के खिलाफ कार्रवाई अवैध जिप्सम खनन के खिलाफ कार्रवाई Reviewed by wadhwani news on October 04, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.