— अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में युवा संघठन ‘दीया’ द्वारा 11 नवम्बर को जैसलमेर में ग्रामोत्कर्ष 2017 कार्यक्रम का आयोजन
जैसलमेर । अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में आयोजित ग्रामोत्कर्ष कार्यक्रम के सम्बंध में जिले के सरपंचों का सेमिनार 14 अक्टूम्बर को पंचायत समिति जैसलमेर सभागार में आयोजित होगा । ग्रामोत्कर्ष कार्यक्रम के संयोजक जयप्रकाश व्यास ने बताया की अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में युवा संघठन ‘दीया’ द्वारा 11 नवम्बर को जैसलमेर में ग्रामोत्कर्ष 2017 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हे ।नव भारत के निर्माण हेतु आयोजित इस उदेश्य परक कार्यक्रम में जिले के हजारो ग्रामीणों के मार्ग दर्शन हेतु अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख श्रद्धेय डाक्टर प्रणव पंड्या तथा इसके साथ पोपटराम पंवार सरपंच गाँव हिवरे बाजार व राष्ट्रीय संयोजक आदर्श ग्रान अभियान सुनील मानसिंगका गो अनुसंधान केन्द्र महाराष्ट्र मेग्ससे पुरस्कार विजेता राजेन्द्रसिंह [ जल पुरूष ] सहित ग्राम विकास के क्षेत्र में कार्यरत राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय विशेषज्ञ व अन्य गणमान्य अतिथियों की प्रेरणादायी उपस्थिति रहेगी । साथ ही राज्य व केन्द्रीय सरकार के सम्बन्धित मंत्रीयो को भी इस कार्यक्रम में आमन्त्रित किया गया हे ।
संयोजक व्यास ने बताया की इस कार्यक्रम में ग्राम विकास में जन प्रतिनिधि के रूप में सरपंच की भूमिका महत्वपूर्ण होती हे इस लिये जिले के समस्त सरपंचो को ग्राम विकास के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से जोड़ने के लिये एक सेमिनार “ग्रामोत्कर्ष की ओर” का आयोजन जिला परिषद के सहयोग से 14 अक्टूम्बर 2017 को 11 बजे से 1 बजे तक पंचायत समिति जैसलमेर सभागार में किया जा रहा हेजिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मीणा ने जिले के सभी सरपंचो को इस सेमिनार में भाग लेने का आग्रह किया है ।
ग्रामोत्कर्ष कार्यक्रम 11 नवंबर को : सरपंचों का सेमिनार 14 अक्तूबर को
Reviewed by wadhwani news
on
October 06, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 06, 2017
Rating:


No comments: