Random Posts

Mobile

test

संयुक्त संघर्ष : रैली 9 को, समिति का गठन कल अम्बेडकर भवन में

जैसलमेर । जिले में 9 अक्टूम्बर को प्रस्तावित रैली के सम्बन्ध में संयुक्त संघर्ष समिति का गठन कल सुबह 10 बजे अम्बेडकर भवन में किया जायेगा। समाजसेवी जैनाराम सत्याग्रही ने बताया है कि 9 अक्टूम्बर को प्रस्तावित रैली को लेकर संयुक्त संघर्ष का गठन कर अलग-अलग विभागों अनुसार जिसमें प्रचार-प्रसार, प्रशासन, पेंम्पलेट पोस्टर व अन्य जिम्मेदारियां बांटी जायेगी।  गांव-गांव, ढाणी-ढाणी, कस्बों व नगर से अधिक से अधिक संख्या में रैली में लोगों को शामिल करने के लिए इसका गठन किया जायेगा।

सत्याग्रही ने बताया कि निरंतर हो रही घटनाओं को देखतें हूए इस रैली का निर्णय लिया गया है। सत्याग्रही ने बताया कि इस संयुक्त संघर्ष समिति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व बाबा साहेब अम्बेडकर पर विष्वास रखने वाले अनुयायियों को शामिल कर इसका गठन किया जायेगा। जिसकों लेकर सत्याग्रही ने अधिक से अधिक संख्या में गठन के समय शामिल होने का आहवान किया।
संयुक्त संघर्ष : रैली 9 को, समिति का गठन कल अम्बेडकर भवन में संयुक्त संघर्ष : रैली 9 को, समिति का गठन कल अम्बेडकर भवन में Reviewed by wadhwani news on October 04, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.