- शहर की सीवरेज काम नहीं कर रही है, गंदगी गलियों और सड़कों पर पसर रही है
जैसलमेर । निर्देश तो बहुत हो गए सफाई पर कलक्टर साहब ! अब शहर के भ्रमण पर भी निकलिए जो लगातार बीमार होता जा रहा है और उसे ईलाज की जरूरत है । शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों के साथ हर गली में गंदगी भरी पड़ी है । शहर की सीवरेज काम नहीं कर रही है और गंदगी सब गलियों और सड़कों पर पसर रही है ।दीपोत्सव पर्व शुरू हो चुका है । हर गली, मोहल्लों में घर—घर सफाई हुई । दीपावली त्यौंहार को देखते हुए सोमवार को जिम्मेदारों को एक बार फिर निर्देश दिए गए लेकिन हमेशा की तरफ यह निर्देश भी औपचारिक हुआ । शहर की सफाई नहीं हुई । प्लास्टिक से नाले—नालियां जाम हो गए हैं और उनका गंदा पानी सड़कों पर पसर रहा है जिससे जनता परेशान हो रही है । पर्यटकों को भी इस गंदगी से रूबरू होना पड़ रहा है जो विश्वविख्यात पर्यटन नगरी के लिए अच्छा नहीं हो सकता ।
हनुमान चौराहे पर, जहां आम दिनों में तो भीड़ रहती है लेकिन वर्तमान में टूरिस्ट सीजन के साथ दीपावली त्यौंहार पर काफी भीड़ इस चौराहे पर देखी जा रही है । लेकिन इन सबके बीच, एक बड़ा नासूर, हनुमान चौराहे पर अपना आंतक मचा रखा है जिसका ईलाज पिछले कई सालों से नहीं हो रहा है । यह नासूर पूरे शहर को बीमार कर रहा है । हालांकि, प्रशासन की ओर सफाई को लेकर बार—बार निर्देश दिए जा रहे हैं लेकिन वे सब औपचारिक साबित हो रहे हैं, उनकी क्रियान्विती का जज्बा अभी तक देखने को नहीं मिला है ।
बीमार शहर का हाल देखें कलक्टर, तो बने बात
Reviewed by wadhwani news
on
October 17, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 17, 2017
Rating:


No comments: