Random Posts

Mobile

test

फोटो युक्त मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित

राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक

जैसलमेर, 25 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है। अतिरिक्त जिला कलक्टर के.एल.स्वामी की अध्यक्षता में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई जिसमें इस कार्यक्रम के दौरान की जाने वाली गतिविधियो की जानकारी दी। उन्होंनें राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे आयोग के निर्देषों की पालना में इस कार्यक्रम के लिये मतदान केन्द्र स्थल पर बूथलेवल अधिकारियों की भांति मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दल बूथस्तरीय अभिकर्ताओं की नियुक्ति करें। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जैसलमेर जिलाध्यक्ष जुगलकिषोर व्यास, इण्डियन नेषनल कांग्रेस के पदाधिकारी शंकरलाल माली उपस्थित थे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जैसलमेर व पोकरण मे ंमतदाता सूचियो का प्रारूप प्रकाषन 30 अक्टूबर 2017 (सोमवार) को किया जाएगा। इसी प्रकार इस संबंध में दावे एवं आपत्तियां 30 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक प्राप्त की जायेगी वहीं मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्ठियों का ग्रामसभा/स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसायटी के साथ 11 नवंबर व 18 नवंबर को बैठक आयोजित कर इसका पठन किया जाकर सत्यापन किया जाएगा। इसके साथ ही राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावें एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की विषेष तिथियां 12 नवंबर व 19 नवंबर रहेगी। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 4 दिसंबर को किया जायेगा एवं डेटाबेस अपडेट करना, फोटोग्राफ मर्ज करना, कन्ट्रोल टेबलस को अपडेट करना एवं पूरक की तैयारी एवं मुद्रण का कार्य 5 दिसंबर से 29 दिसंबर 2017 तक किया जायेगा तथा मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाषन 5 जनवरी 2018 को किया जायेगा।

उन्होंनें राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि वे जिन व्यक्तियों की आयु 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष या इससे अधिक है और जो मतदान बनने योग्य है तथा ऐसे पात्र जिनका गत वर्ष आयोजित पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नाम मतदाता सूची में नहीं जुडवाया गया है उन मतदाताओं के नाम इस पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची में जुडवावें।

उन्होंनें बताया कि इस पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची में नाम जुडवाने की पात्रता रखने वाले व्यक्ति जो प्रथम बार नाम जुडवाने के लिये आवेदन कर रहें है या पूर्व में पंजीेकृत मतदाता जो कि मतदाता सूची में जो गलत मुद्रित फोटो को ठीक करवाना चाहते है या मतदाता सूची में अपनी प्रविष्टि को अन्यत्र स्थानान्तरित करने के लिये आवेदन करना चाहते है वे स्वेच्छा से मतदाता फोटो पहचान पत्र बनवाने के लिये संबंधित प्रपत्र में फोटो के साथ आवेदन कर सकेगें, जिससे त्रुटियों की शुद्वि के साथ-साथ उनका मतदाता सूची में फोटो भी मुद्रित हो सकें। उन्होंनंे बताया कि इसके लिये विस्तार से दिषा निर्देष बूथ लेवल अधिकारियों को प्रदान कर दिये गये है।

फोटो युक्त मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित फोटो युक्त मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित Reviewed by wadhwani news on October 25, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.