— पुलिस रवैये खिलाफ रोष प्रकट किया — राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बैनर तले ज्ञापन
जैसलमेर,10 अक्टुबर । पुलिस द्वारा एक विशेष जाति के खिलाफ क्रूर रवैये के विरोध में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बैनर तले संगठित राजपूत समाज एवं 36 कॉम द्वारा सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर और डीवाईएसपी जैसलमेर को ज्ञापन दिया गया ।निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाही की मांग
ज्ञापन के अनुसार नाचना गांव में हुई घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की और साथ में यह भी अवगत कराया कि पिछले एक डेढ़ साल में जो पुलिस द्वारा एक विशेष जाति के खिलाफ जो क्रूर रवैया अपनाया जा रहा है उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उनको निलंबित किया जाए ।
निष्पक्ष जांच नहीं तो फिर प्रदेश में धरना प्रदर्शन
राजपूत समाज के सचिव सवाईसिंह देवड़ा एवं राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष गणपतसिंह बैरसियाला ने कहा की यदि निष्पक्ष जांच नहीं होती है तो आने वाले समय में सर्व समाज श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बैनर तले पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करेंगे उसमें यदि जान माल की कोई घटना होती है तो उसका जवाबदार प्रशासन होगा ।
ये थे उपस्थित
राजपूत समाज के सचिव सवाईसिंह देवड़ा, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष गणपतसिंह बैरसियाला, सुरेंद्रसिंह बडोडा गांव, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सम मंडल अध्यक्ष गिरधरसिंह खाभा, छात्रसंघ अध्यक्ष दुर्जनसिंह छतांगर, डूंगरसिंह दव राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना संभाग उपाध्यक्ष, उगमसिंह बैरसियाला, गजेंद्रसिंह खुहडी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के वरिष्ठ आमसिंह रामगढ़ आदि उपस्थित थे ।
पुलिस के खिलाफ ज्ञापन
Reviewed by wadhwani news
on
October 10, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 10, 2017
Rating:

No comments: