— पीपीएफ, राष्ट्रीय बचत पत्र योजना, किसान विकास पत्र और पोस्ट ऑफिस डिपॉजिट के लिए भी आधार जरूरी कर दिया है
जैसलमेर । अब पोस्ट आॅफिस में लेन—देन और खातों का संधारण करने के लिए आधार से लिंक करवाना जरूरी हो गया है । केन्द्र सरकार ने बैंक खातों के बाद अब पीपीएफ, राष्ट्रीय बचत पत्र योजना, किसान विकास पत्र और पोस्ट ऑफिस डिपॉजिट के लिए भी आधार जरूरी कर दिया है। मौजूदा डिपॉजिटर्स को अपने अकाउंट को आधार से लिंक कराने के लिए 31 दिसंबर तक का वक्त दिया गया है।जाना होगा पोस्ट ऑफिस
पोस्ट ऑफिस अकाउंट को आधार से लिंक कराने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस जाना होगा। आप बैंकों की तरह पोस्ट ऑफिस अकाउंट को ऑनलाइन आधार से लिंक नहीं करा सकते। इसका कारण यह है कि ज्यादातर पोस्ट ऑफिस में ऑनलाइन सुविधा नहीं है। देश में 1.5 लाख पोस्ट ऑफिस का नेटवर्क है। पोस्ट ऑफिस अकाउंट होल्डर्स के पास अपना अकाउंट आधार से लिंक कराने के लिए लगभग 6 माह का वक्त मिला था।
अब पोस्ट आॅफिस में भी ‘आधार’ जरूरी, 31 दिसंबर तक देनी होगी डिटेल
Reviewed by wadhwani news
on
October 07, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 07, 2017
Rating:


No comments: