Random Posts

Mobile

test

किसानों को किस्तों में ब्याज की छूट प्रदान की जावे - विधायक भाटी

जैसलमेर । विधायक ने छोटूसिंह भाटी मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे एवं उपनिवेशन मंत्री से भेंटकर ज्ञापन प्रस्तुत किया । जिसमें उन्होंने किसानों को किश्तों में ब्याज माफी छूट देने की मांग करते हुए बताया कि प्रतिवर्ष सरकार द्वारा सितम्बर माह अथवा मार्च माह तक के लिए किसानों को किश्तों में ब्याज माफी की छूट दी जाती है जबकि उक्त दोनों माह तक कोई भी फसल पककर तैयार नहीं होती । इस कारण किसान ब्याज माफी स्कीम का पूरा फायदा नहीं उठा पाते है। इस वर्ष भी सितम्बर 2017 तक ब्याज माफी का लाभ दिया गया था।

किसानों द्वारा फसलें नहीं निकाल पाने के बावजूद खारिजी के भय से साहूकारों से ऋण लेकर भी करोड़ों रूपये जमा करवाये गये । जिसमें जैसलमेर जिले के किसानों द्वारा 35 करोड़ से भी अधिक की राशि जमा की गई। यदि सरकार खरीफ एवं रबी फसल निकलने के तुरन्त पश्चात् मई 2018 तक के लिए ब्याज माफी की घोषणा की जाती है तो हजारो किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगे। माह मई 2018 तक के लिए किसानो को किश्तों में ब्याज में छूट प्रदान की जावे ।
किसानों को किस्तों में ब्याज की छूट प्रदान की जावे - विधायक भाटी किसानों को किस्तों में ब्याज की छूट प्रदान की जावे - विधायक भाटी Reviewed by wadhwani news on October 26, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.