जैसलमेर । दीपों के त्योंहार पर जगमग स्वर्णनगरी में पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर में विभिन्न जगह पहुँच कर ड्यूटी पर तैनात मुलाजमान एवं आमजन के साथ मनाई दीपावली मनाई । पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने अपने हाथों से आमजन और स्टाफ को मिठाई बांटी गई और दीपों के त्यौंहार दीपावली पर सभी को शुभकामनाएं देते दिखाई दिए । एसपी के इस नवाचार से पुलिस एवं आमजन के बीच मेलमिलाप की मिशाल कायम की गई ।
गुरूवार को दीपावली के उपलक्ष पर पुलिस अधीक्षक गौरव यादव द्वारा शहर के विभिन्न स्थलों हनुमान चौराहा, गीता आश्रम चौराहा एवं ह्रदय स्थल गोपा चौक पहुँच कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात मुलाजमान एवं आमजन के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात मुलाजमान एवं आमजन को मिठाई बांट कर दीपावली की बधाई दी और कुशलक्षेम की कामना की।
इस दौरान जयनारायण मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, देरावरसिंह शहर कोतवाल, आवड़दान प्रभारी यातयात शाखा जैसलमेर एवं अन्य पुलिस स्टॉफ उपस्थित रहा।
दीपों के त्यौंहार पर आमजन के साथ एसपी, बांटी मिठाई
Reviewed by wadhwani news
on
October 19, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 19, 2017
Rating:


No comments: