गंदे नाले में पड़ी पेयजल लाइन का देखें यह वीडियो
जैसलमेर । एकतरफ जहां स्वर्णनगरी हवाई सेवा की शुरूआत होने पर जश्न मना रही है तो वहीं दूसरी ओर धरातल पर जिम्मेदार शहरी सरकार और जिला प्रशासन नगरवासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने में विफल रही है । इतना ही नहीं, इस विडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सरकार पब्लिक को जहरीला पानी पिलाकर मारना चाह रही है । गंदे नाले में पीने के पानी की क्षतिग्रस्त पाईप लाईन से गंदगी इंसानों के शरीर में जा रही है और जिम्मेदारों की इसकी या तो जानकारी नहीं या फिर जानकारी होने के बावजूद इसे नजरअंदाज किया जा रहा है । पीने के पानी के जरिए शरीर में गंदगी कैसे पहुंचती है इसको जानने के लिए यह वीडियो देखना ही पर्याप्त होगा ।ऐसी ही दर्जनों पेयजल लाइनें गंदे नालों व सीवर चैंबरों से होकर गुजर रही हैं। स्पष्ट है गंदे नालों से गुजर रही पेयजल लाइनें पानी के साथ ही गंदगी भी घरों में पहुंचा रही हैं व क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप फैलने से इनकार भी नहीं किया जा सकता । शहरी सरकार नगरपरिषद और जिला प्रशासन व जिम्मेदारों को लोगों के स्वास्थ्य की बिल्कुल भी परवाह नहीं है। शहरवासियों ने विभाग को कईं बार गंदे पानी के संबंध में सूचना दी लेकिन हर बात को अनसुना कर दिया।
इसके साथ ही क्षतिग्रस्त पाईपलाईन से पानी के बहने से पानी की बरबादी भी हो रही है । गीता आश्रम के समीप एक होदी में पाइप लाइन टूटने पर लाखों लीटर पानी बरबाद हो रहा है । साथ ही होदी के ओवर फ्लो होने पर नाली का गंदा पानी सप्लाई होता है ।
डॉक्टरों की मानें तो पीलिया का प्रमुख कारण दूषित पानी है। यह एक जानलेवा बीमारी है। जिसका बचाव बहुत जरूरी है।
जहरीला पानी पिलाकर मारना चाहती है सरकार !
Reviewed by wadhwani news
on
October 30, 2017
Rating:

No comments: