— 211 जनों का रजिस्ट्रेशन, 50 को विकलांगता सर्टिफिकेट दिए
जैसलमेर । मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन प्रमाणीकरण शिविर में फलसुंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । शिविर प्रभारी जिला चिकित्सा अधिकारी नेनाराम नायक ने बताया की इस शिविर में कुल 211 जनों का रजिस्ट्रेशन हुआ । इसमें से 50 जनों को विकलांगता का सर्टिफिकेट दे दिया और कुछ फॉर्म खारिज हो गये, बाकी के सर्टिफिकेट दो—तीन दिनों में जारी कर देंगे । अगला शिविर 17 नवंबर को सीएचसी फलसुंड में आयोजित होगा ।इस शिविर में जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेनाराम नायक, डॉ.धर्माराम सुथार, डॉ.ओपी खत्री, डॉ.जेपी मीणा, डॉ.हीराराम, हिम्मतसिंह कविया, अशोक शर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर भगवानसिंह जोधा फलसुंड, नवरतन शर्मा, अणदाराम, लीलाधर, मदन शर्मा, सुनील ने सहयोग किया ।
इस शिविर में फलसुंड ग्राम पंचायत सरपंच पुष्पा कंवर की ओर से खानपान और जलपान की व्यवस्था की गई । ग्रामीणों ने सरपंच की इस पहल की सराहना की ।
फलसुंड दिव्यांग शिविर में उमड़ी भीड़
Reviewed by wadhwani news
on
October 24, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
October 24, 2017
Rating:

No comments: