Random Posts

Mobile

test

सीएम से मिले विधायक भाटी, मांगा हक का पानी

जैसलमेर । विधायक छोटूसिंह भाटी ने मुख्यमंत्री वसुन्धराराजे एवं नहरमंत्री डॉ. रामप्रताप से भेंटकर ज्ञापन प्रस्तुत किया एवं जैसलमेर जिले को नहरी पानी उसके हक के अनुसार मिले इसकी पुरजोर मांग की ।

विधायक भाटी ने बताया कि जैसलमेर जिले में नहरी किसानों को इस वर्ष अभी तक सिंचाई का पानी उपलब्ध नहीं हो पाया है एवं अंतिम छोर में पानी की उपलब्धता शून्य है। खरीफ में सिंचाई का पानी वैसे भी वर्षो से मिल नहीं पा रहा है परन्तु इस वर्ष तो अंतिम छोर के किसानों को पीने का पानी भी पर्याप्त रूप से नहीं मिल पाया है। इस वर्ष भी जिले के कई गांव वर्षा के अभाव में अभावग्रस्त होने के कगार पर है।

जैसलमेर जिले के किसान वैसे भी द्वितीय चरण में आते है एवं द्वितीय चरण का भी अंतिम छोर जैसलमेर जिला है। अक्टूम्बर माह समाप्त होने को है जिले की कुछ नहरो में नाम मात्र का ही पानी आया था। किसान महापड़ाव पर है। पानी न मिलने के कारण जगह-जगह किसानों द्वारा नहरों पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है एवं मजबूरी में जबरदस्ती गेट खोले जा रहे है। पेयजल प्रबन्धन में दूरदर्षिता का नितान्त अभाव है। पहले आओ पहले पाओ की नीति पर जैसलमेर जिले में पानी पहुॅचने ही नहीं दिया जा रहा है।

अतः इस संबंध में तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया जावे कि जिले के अंतिम छोर के किसानो तक सिंचाई एवं पेयजल उपलब्ध करवाया जावे ताकि लोग बुवाई शुरू कर सके एवं जिले के निवासियों एवं पशुधन को पीने का पर्याप्त पानी मिल सके।

नहर विभाग द्वारा कभी भी खरीफ की फसल में सिंचाई पानी नाम मात्र का भी किसानो को नहीं दिया जाता है। विगत वर्ष रबी में भी किसानो को सिंचाई पानी नहीं मिलने से लाखो बीघा भूमि पर बोई हुई फसलें नष्ट हो गई थी। ऐसी स्थिति मे किसानो से आबियाना शुल्क वसूल किया जाना न्यायोचित नहीं है। इसलिए किसानो का आबियाना शुल्क माफ किया जावे।

सीएम से मिले विधायक भाटी, मांगा हक का पानी सीएम से मिले विधायक भाटी, मांगा हक का पानी Reviewed by wadhwani news on October 26, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.