Random Posts

Mobile

test

पद्मावती फिल्म का विरोध प्रदर्शन

मोहनगढ़ । राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेड़ी के आदेशानुसार जिला अध्यक्ष गणपतसिंह बैरसियाला के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष मदनसिंह मोहनगढ़ के नेतृत्व में बुधवार को मोहनगढ़ में कार्यकर्ताओं ने फिल्म पद्मावती का विरोध प्रदर्शन किया और फिल्म पद्मावती को लेकर भारी रोष जताया तथा निदेशक संजय लीला भंसाली का पुतला जलाया ।
इनकी उपस्थिति
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मोहनगढ़ के कार्यकर्ताओं  ने बुधवार को प्रदर्शन करके पद्मावती फिल्म का विरोध किया तथा निदेशक संजय लीला भंसाली का पुतला जलाया । करणी सेना के मोहनगढ़ मंडल अध्यक्ष मदनसिंह पोड के नेतृत्व में देवीसिंह बालाना, मिश्रप्रतापसिंह विक्रमसिंह, खंगारसिंह, जितेंद्रसिंह,  विक्रमसिह, बृजपालसिंह, नारायणसिंह, दौलतसिंह, महेंद्रसिंह, करणसिंह, प्रकाशसिंह,त्रिलोकसिह  किशनसिंह, किशनसिंह, घैवरसिंह, नारायणसिंह, रावलसिंह, जीतूसिंह, प्रेमसिंह, भगवानसिंह एवं समस्त राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
चेतावनी
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन किया व आधे घंटे तक सड़क जाम कर भंसाली मुर्दाबाद के नारों से मोहनगढ़ का कोना-कोना गूंज उठा और मदनसिंह ने कहा कि जैसलमेर में कहीं भी पद्मावती फिल्म का पोस्टर लगेगा तो उस पोस्टर को जला दिया जाएगा । यह हमारा  छोटा सा विरोध-प्रदर्शन है यदि फिल्म रिलीज हुई उसके बाद बहुत बड़ा प्रदर्शन होगा ।
पद्मावती फिल्म का विरोध प्रदर्शन पद्मावती फिल्म का विरोध प्रदर्शन Reviewed by wadhwani news on October 11, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.