Random Posts

Mobile

test

नकबजनी की वारदात का 48 घण्टे में पर्दाफाश

— तीन मुल्जिम गिरफ्तार, चोरी किये सोने चांदी के जेवरात व घटना मे प्रयुक्त की गयी मोटरसाईकिल बरामद

जैसलमेर। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव की कप्तानी में जैसलमेर पुलिस द्वारा रामदेवरा में हुई नकबजनी की वारदात का पर्दाफरश 48 घंटों में करते हुए तीन मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी किये सोने-चांदी के जेवरात व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद की है ।

पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि हरजेश पुत्र पुंजाराम जाति मेघवाल उम्र 28 साल निवासी जयपाल बस्ती, स्वरूपाराम पुत्र रूगनाथराम जाति ओड उम्र 24 साल निवासी ब्रजपुरा तथा किशोर कुमार पुत्र प्रकाश् राम जाति ओड उम्र 20 साल निवासी ब्रजपुरा तीनों को कस्बा रामदेवरा से दस्तयाब कर पुछताछ शुरू की तो तीनों ने वारदात करना स्वीकार किया। तीनो मुल्जिमानो द्वारा चोरी किये सोने चांदी के जेवरात अपने घर मे छिपाना बताया जिस पर तीनों मुल्जिमानों की निशादेही पर चोरी किये सोने चांदी के जेवरात बरामद किये व घटना मे प्रयुक्त ली गयी मोटरसाईकिल आरजे 15 एससी 2710 हीरो पेसन एक्स प्ररो को मुल्जिम हरजेश के घर से बरामद की गयी। चोरी  किया पुरा माल बरामद किया गया व पैसे दो तीन मे खर्च करना बताया। मुल्जिमानो को पीसी रिमाण्ड हेतु एसीजेम कोर्ट पोकरण के समक्ष पेश किया जायेगा। मुलिजमानों से ओर कडी पुछताछ जारी है ओर वारदाते खुलने की आशंका है।

पुलिस ने यूं की कार्रवाई

गौरव यादव पुलिस अधीक्षक, जयनारायण मीणा अति. पुलिस अधीक्षक व नानकसिंह पुलिस उप अधीक्षक वृत पोकरण के निर्देशानुसार मन अमरसिंह उनि थानाधिकारी पुलिस थाना रामदेवरा के नेतृत्व मे प्रयागाराम सउनि, भाईराम हैड कानि, कमलसिह, सुभाष विश्नोई, लिखमाराम, भीयाराम, सदीप कानि द्वारा माल मुल्जिमानों की तलाश शुरू की दोराने तलाश गुरूवार को मुल्जिमों का पकड़ा ।क्या है घटना
जीवणराम पुत्र पन्नाराम जाति ढोली उम्र 60 साल निवासी विरमदेवरा हाल पोकरपुरा रामदेवरा की ओर से पेश की गई लिखित रिपोर्ट के अनुसार जीवणराम अपने पुत्र राजूराम के साथ 15 अक्टुबर को देवा जैसलमेर दीपावली त्यौहार होने पर डायरा फिरने गये हुए थे । घर पर उसकी पत्नी रिसनी देवी अकेली थी । कमरों के पास आबादी नहीं होने रिस्तेदारी मे नेनू पत्नी स्व. भोमाराम ढोली रात्रि में सोने के लिए जाति थी। 16 अक्टुबर को शाम को अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा फि र उसमें रखा बक्से का ताला तोड़कर बक्से मे रखा गहना सोने का एक ठुसी (गले की) कानों के झुमर नग दो, रखडी दो, एक लोंग जोडी, एक अगूठी सभी सोने के, मेरी पुत्री के चादी के पेरो के कडले पतले नग 10 एंव भामाशाह कार्ड, 8300 रूपये रोकडी सभी कपडे मे लपेटे हुए एक प्लास्टिक की छोटी डब्बी में रखे हुए चुराकर ले गये। चोरी में चांदी 65-70 तोला है। नगदी सहित चोरी हुए माल की कीमत करीबन 215000 रूपये की है ।


नकबजनी की वारदात का 48 घण्टे में पर्दाफाश नकबजनी की वारदात का 48 घण्टे में पर्दाफाश Reviewed by wadhwani news on October 20, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.