पहली बार ओबीसी के सामान्य वर्ग के छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन : छात्रों को राशि और छात्राओं को स्कूटी मिलेगी
जैसलमेर । माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर निदेशालय की ओर से पहली बार आर्थिक पिछड़ा वर्ग के सामान्य संवर्ग के मेधावी छात्रों को 15 हजार की प्रोत्साहन राशि तथा छात्राओं को स्कूटी बांटी जाएगी। प्रोत्साहन राशि के लिए छात्रों के 75 प्रतिशत से अधिक छात्राओं के स्कूटी के लिए 90 प्रतिशत से अधिक अंक होना अनिवार्य है।
पात्रता के लिए यह होंगे नियम
प्रोत्साहन राशि स्कूटी के लिए आर्थिक पिछड़ा वर्ग के सामान्य संवर्ग के विद्यार्थियों के अभिभावकों की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से कम होनी चाहिए। अंतिम वरीयता पर एक से अधिक विद्यार्थी होने की स्थिति में अनिवार्य विषय अंग्रेजी हिंदी में अधिक अंक प्राप्त ही पात्र होंगे। अंक समान होने पर उप पात्र वाला विद्यार्थी पात्र होगा।
पहली बार ओबीसी के सामान्य वर्ग के छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन : छात्रों को राशि और छात्राओं को स्कूटी मिलेगी
Reviewed by wadhwani news
on
December 01, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
December 01, 2017
Rating:


No comments: