Random Posts

Mobile

test

ग्राविस संस्था ने बांटे जरूरतमंदों को कम्बल

— रिव्यूपावर की वित्तिय सहायता से कम्बलों के वितरण कार्यक्रम में जिला कलक्टर कैलाशचंद्र मीना रहे मौजूद

जैसलमेर । जिलें में कार्यरत संस्था ग्रामीण विकास विज्ञान समिति ग्रविस संस्था के द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए सर्दी के मौसम में शहर के फुटपाथों पर रह रहे जरूरत मंद व असहाय तबके के लोगो को रिव्यूपावर की वित्तिय सहायता से कम्बलों का वितरण किया। इस दौरान जिला कलक्टर कैलाशचंद्र मीना ने असहाय व जरूरत मंदों को कम्बलों का वितरण किया ओर संस्था के इस पुनीत कार्य की प्रंशसा की।

मीना के द्वारा संस्था को आगे भी इस तरह के सामाजिक सरोकार व गरीब तबके के लोगों के लिये संस्था के द्वारा इस तरह की सोच रखते हुए उनके उद्धार के लिये कदम उठाने की बात कही ।

संस्था के द्वारा जिला कलक्टर को विश्वास दिलाते हुए आगामी दिनों में दस गांवों में इस तरह के सामाजिक सरोकार की भावना से जरूरतमंद व असहाय लोगो के लिये कम्बल व उनी वस्त्र वितरण करने का कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।  इस दौरान रिव्यू पावर के रामचन्द्र सारण, पुनीत द्विवेदी, ग्राविस संस्था के भीखाराम पूनड तथा स्थानीय समाज सेवी मौजूद रहे।
ग्राविस संस्था ने बांटे जरूरतमंदों को कम्बल ग्राविस संस्था ने बांटे जरूरतमंदों को कम्बल Reviewed by wadhwani news on December 27, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.