Random Posts

Mobile

test

आई एफ डब्लू जे द्वारा "प्रदेश मेँ पत्रकारिता पर हावी होती राजनीति" पर संगोष्ठी आयोजित

जैसलमेर । आई एफ डब्लू जे जैसलमेर जिला कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह मेँ जयपुर से इन स्मरणीय पलों के साक्षी बनने आए संगठन के सदस्य  पत्रकारों ने जैसलमेर प्रवास के तीसरे दिन " राजस्थान प्रदेश मेँ पत्रकारिता पर हावी होती राजनीति "  विषय पर आयोजित संगोष्ठी मेँ हिस्सा लिया और

राज्य की राजधानी जयपुर मेँ आई एफ डब्लू जे को पूरे जिले मेँ और सशक्त पत्रकार संगठन के रूप स्थापित करने का प्रण लेते हुए पूरे राज्य मेँ पत्रकारो की समस्याओ के निराकरण का जमकर प्रयास करने का निर्णय लिया । संगोष्ठी की अध्यक्षता आई एफ डब्लू जे राजस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर नागर ने की । संगोष्ठी मेँ प्रदेश अध्यक्ष  उपेंद्र सिँह राठौड़ व जैसलमेर के जिलाध्य्क्ष हरदेव सिँह भाटी भी मौजूद रहे ।

संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जयपुर के वरिष्ट पत्रकार रघुवीर जाँगिड़ ने कहा कि आई एफ डब्लू जे को जयपुर जिले मेँ एक सशक्त पत्रकार  संगठन के रूप मेँ स्थापित करने का प्रयास किया जायेगा । इस अभियान को एक महिने के अन्दर अन्दर जयपुर पूर्ण करने का विश्वास दिलाया । संगोष्ठी में पत्रकारिता पर हावी हो रही राजनीति पर विस्तृत चर्चा की गई तथा पत्रकारों पर हो रहे हमलो को देखते हुए  पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करवाने के लिये भरसक प्रयास करने का निर्यण लिया गया

आई एफ डब्लू जे द्वारा "प्रदेश मेँ पत्रकारिता पर हावी होती राजनीति" पर संगोष्ठी आयोजित आई एफ डब्लू जे द्वारा "प्रदेश मेँ पत्रकारिता पर हावी होती राजनीति" पर संगोष्ठी आयोजित Reviewed by wadhwani news on December 09, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.