जैसलमेर । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत शनिवार को जिला कलक्टर सभाकक्ष मे अतिरिक्त जिला कलक्टर केएल स्वामी की अध्यक्षकता मे समीक्षा बैठक आयोजित हुई । बैठक के दौरान स्वामी द्वारा कृषि विभाग एवं संबंधित विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिये है कि जिले मे योजना का प्रभावी क्रियावन्यन करने के लिए अपने -अपने स्तर की आवश्यक कार्यवाही समयबद्व एवं अधिसूचना के निर्देशानुसार की जावे ।
समीक्षा के दोैरान उपस्थित कृषि विभाग के उप निदेशक राधेश्याम नारवाल को निर्देश दिये है बीमा कम्पनी के स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित नहीं होने पर जिला कलक्टर की और से आयुक्त कृषि निदेशालय जयपुर को सूचित किया जावे कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जिले मे आवश्यक प्रचार-प्रसार हेतु जिला स्तर एवं तहसील स्तर पर कृषि /राजस्व/बैंक सहाकारी समितियो के अधिकारियो/कार्मिको के साथ-साथ जनप्रतिनिधिगण एवं प्रगतिशील कृषको की भागीदारी के साथ तत्काल कार्यशाला का आयोजित करने तथा गैर ऋणि कृषको बीमा करने हेतु जिले के चयनित भू.अभिलेख निरीक्षक केन्द्रो पर कोमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से 27 एवं 28 दिसम्बर को शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिये है ।
उक्त शिविरो मे बीमा कम्पनी ,संबंधित बैंक प्रबन्धक ,कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी/कृषि पर्यवेक्षक /भू.अभिलेख निरीक्षक एवं पटवारी भाग लेगे । समीक्षा के दौरान स्वामी द्वारा यह भी निर्देश दिये है कि वित्तिय संस्थाओ के प्रतिनिधि एल.डी.एम.और प्रबन्धक निदेशक सेन्ट्रल काॅपरिटव बैंक शाखाओ के नोडल प्रबन्धक भी मौसम वार माह वार बीमा कवरेज की प्रगति से बीमा कम्पनी को भिजवाते हुए जिला कलक्टर कार्यालय एवं कृषि विभाग को आवश्यक रूप से सुचित करेगे ।
समीक्षा के दौरान उपस्थित उप निदेशक डाॅ. बृजलाल मीना द्वारा फसल बीमा के दौरान फसल कटाई प्रयोगो की प्रगति से अवगत कराते हुए निर्देश दिये है कि बीमा कम्पनी का प्रतिनिधि मे अनिवार्य रूप से प्रयोगो के संपादन मे पूर्ण सहायोग करे ।
बैठक के दौरान सहायक निदेशक रणजीतसिंह सर्वा ,सेन्ट्रल काॅपरटिव बैंक के प्रतिनिधि कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी सीपी मीना एवं नरपतदान जिला समन्वयक ईमित्र तथा लीड बैंक अधिकारी आरके भवरायत /सीएस राठोड़ आदि उपस्थित रहे ।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की हुई समीक्षा बैठक
Reviewed by wadhwani news
on
December 23, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
December 23, 2017
Rating:


No comments: