Random Posts

Mobile

test

ऊंटनी का दूध सरस बूथों पर बिकेगा

— पाउच में विक्रय करने की व्यवस्था की जाएगी, ऊंट पालकों को दूध की अच्छी कीमत मिलेगी

जैसलमेर । ऊंट पालकों के लिए अच्छी खबर है कि अब उनके पशुधन को राज्य का संरक्षण प्राप्त है । जिसके लिए सरकार की विभिन्न योजनाएं उनके लिए लाभप्रद हो सकती है । ऐसी ही योजनाओं की जानकारी शुक्रवार को राज्य पशुपालक बोर्ड के अध्यक्ष गोरधन राईका ने पशुपालकों को जनसुनवाई के दौरान जानकारी प्रदान कराई । इसमें बताया गया कि आने वाले दिनों में ऊंटनी का दूध सरस बूथों पर बिकेगा । सरस बूथों पर ऊंटनी के दूध को पाउच में विक्रय करने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे ऊंट पालकों को दूध की अच्छी कीमत मिलेगी ।

ऊटनी के बच्चा होने पर पशुपालक को 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि 

पशुपालक बोर्ड के अध्यक्ष राईका ने जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत पशुपालकों की परिवेदनाएं एवं समस्याएं सुनी एवं उनका निराकरण करने का पूरा भरोसा दिलाया। उन्होंनें कहा कि मुख्यमंत्री ने उंट को राज्य पशु घोषित कर ऊंट संरक्षण का बेहतर कार्य किया है जिससे ऊट पालकों को बहुत बडा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि ऊटनी के बच्चा होने पर पशुपालक को 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि उष्ट्र विकास योजना के तहत दी जा रही है जिसका भी वे पूरा लाभ उठावें। केन्द्र एवं राज्य सरकार के पशुपालकों के उत्थान के लिए सदैव प्रयत्नशील है एवं उनके कल्याण के लिए अनेकों योजनाओं का संचालन कर उनको लाभान्वित किया जा रहा है।

ऊंटनी के दूध के लिए मिनी प्लांट 

राईका ने बताया कि राज्य सरकार के माध्यम से जयपुर में 5 हजार लीटर ऊंटनी के दूध के लिए मिनी प्लांट की स्वीकृति प्रदान करवा दी गई है एवं 7 करोड रूपये की लागत से इस प्लांट को फरवरी 2018 तक तैयार करने की योजना है। । उन्होंने बताया कि ऊंटनी के दूध को सरस बूथों पर पाउच में विक्रय करने की व्यवस्था की जाएगी, इससे ऊंट पालको को दूध की अच्छी कीमत मिलेगी एवं उनके आर्थिक स्तर में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि ऊंटनी का दूध पहले फूड एक्ट में शामिल नहीं था। मुख्यमंत्री से अनुरोध करके अब इसे फूड एक्ट में शामिल कराया गया है। ऊंटनी का दूध स्वास्थ्यवर्धक है एवं इससे अनेक बीमारियों से बचा भी जा सकता है






ऊंटनी का दूध सरस बूथों पर बिकेगा ऊंटनी का दूध सरस बूथों पर बिकेगा Reviewed by wadhwani news on December 29, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.