— बस जोधपुर से जैसलमेर आ रही थी
— धोलियां गांव के पास हुआ हादसा
जैसलमेर । जोधपुर से जैसलमेर की ओर आ रही एक निजी बस सोमवार सुबह पोकरण से आगे धोलिया गांव के निकट पलट गई । इस हादसे में एक महिला सहित 5 जनों की मौत हो गई जबकि 2 दर्जन से ज्यादा घायल हो गए हैं । गंभीर रूप से घायल लोगों को जोधपुर रैफर किया गया है ।प्राप्त जानकारी अनुसार एक निजी बस सोमवार तड़के जोधपुर से से जैसलमेर के लिए रवाना हुई । सुबह करीब साढे आठ बजे धोलिया गांव के निकट सड़क पर आए एक पशु को बचाने के प्रयास में चालक ने जोर से ब्रेक लगाए । बस की गति तेज होने के कारण ब्रेक लगाते ही पलट गई । पलटने के पश्चात बस काफी दूर तक घसीटते हुए चली गई । सवेरा होने के कारण अधिकांश सवारियां नींद में थी । ऐसे में बस के पलटने के दौरान उन्हें संभलने का अवसर ही नहीं मिला । बस पलटते ही कोहराम मच गया और बस में फंसे लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे ।
यहां से निकलने वाले अन्य वाहन चालाकों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला । घटना स्थल पर ही एक महिला की मौत हो गई । 2 दर्जन से अधिक घायल हो गए । घायलों को विभिन्न वाहनों की सहायता से पोकरण के सरकारी अस्पताल में ईलाज के लिए ले जाया गया जहां ईलाज के दौरान दो अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया । समाचार लिखे जाने तक मरने वालों की कुल संख्या पांच बताई गई है | गंभीर रूप से घायलों को जोधपुर रैफर किया गया है ।
ताजा अपडेट
धोलिया गांव के पास हुए बस हादसे में मरने वालों की कुल संख्या 5 बताई जा रही है जिसमें तीन मृतकों की पुष्टि हो गई है । मृतकों में दो सेना के जवान है और महिला अधिकारी है । मृतक सेना का जवान संजय गुप्ता यूपी व जवान आनन्द जाम्बा जोधपुर का निवासी है, वहीं मृतक महिला बाल विकास परियोजना की डिप्टी डायरेक्टर स्नेहलता चौहान जोधपुर की निवासी है।
निजी बस पलटी : 5 की मौत, 2 दर्जन से ज्यादा
Reviewed by wadhwani news
on
December 04, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
December 04, 2017
Rating:




No comments: